फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की दबंग 3 ने दर्शकों को किया बोर, क्या इसलिए फिल्म से काटे गए ये सीन?

Sun, 22 Dec 2019 11:18 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है तो वहीं कुछ लोग फिल्म को बोरिंग बता रहे हैं। अब खबर है कि मेकर्स ने कुछ सीन हटाकर फिल्म को 9 मिनट 40 सेकेंड छोटा कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Dabangg 3 - फोटो : Social Media
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि दूसरे दिन दबंग 3 के टोटल रन टाइम को 9 मिनट 40 सेकेंड कम कर दिया गया है। दरअसल ऐसी बात सामने आई है कि फिल्म की समय सीमा दो घंटे से ज्यादा होने की वजह से आलोचना का शिकार होना इस कटौती की वजह है।

विज्ञापन

3 of 5
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया
जी न्यूज के मुताबिक फिल्म गाने और कुछ सीन पर कैंची चलाई गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म में कई सारे गाने होने को लेकर भी आलोचना की जा रही है, क्योंकि गानों से फिल्म की कहानी में खलल पैदा हो रही है। सीन काटने के बाद थियेटर्स को नए वर्जन से फिल्म दिखाने के लिए कहा गया है।

4 of 5
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के फर्स्ट पार्ट से ही ये सीन काटे गए हैं। 'आवारा' गाना, जिसमें सलमान खान और सईं मांजरेकर हैं, उसे काटा गया है। वहीं उन दोनों का गाना, 'नैना लड़े' को भी थोड़ा छोटा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म दबंग 3 में सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म इस बार फ्लैशबैक में जाती है, जहां पर होती है महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर की एंट्री। सलमान फिल्म में सई के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन की फिर बिगड़ी तबीयत, राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में नहीं होंगे शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें