बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के प्रोफेसर के लिए बेहद खास ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान की एक कोर्ट ने 33 साल के प्रोफेसर को ईशनिंदा मामले में मौत की सजा सुनाए है।