फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ी फिल्में देने वाले सलमान खान की ये है सच्चाई, इन फिल्मों के बारे में सोचना भी नहीं चाहते

Fri, 16 Feb 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानी सलमान खान को आज इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सलमान को रातों-रात स्टार बना दिया था। अब तो सलमान की फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ कमा लेती हैं। सलमान के 25 साल पूरे होने पर आपको उनकी फिल्मों से जुड़ा एक चौंकाने वाला सच बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान
सलमान ने अपने करियर में एक ऐसा समय भी था जब वो बेहद बुरे दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में साइन की जो उन्हें महंगी पड़ गईं। इन फिल्मों की शूटिंग तो शुरू हुई लेकिन किसी न किसी कारण रिलीज नहीं हो सकीं। सलमान की ऐसे ही कुछ चुनींदा फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान
रणक्षेत्र- सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की अपार सफलता के बाद सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी ‘रणक्षेत्र’ में बनी। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने अपने प्रेमी हिमालय दासानी से शादी रचा ली और वहीं से फिल्म ठप पड़ गई।

4 of 7
सलमान खान
ए मेरे दोस्त- इस फिल्म में सलमान खान पहली बार दिव्या भारती के साथ नजर आते। लेकिन फिल्म के शुरू होने से पहले ही ग्रहण लग गया। फिल्म में उनके छोटे भाई अरबाज खान और करिश्मा कपूर का भी अहम रोल था। फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग भी पूरी हो चुकी थी लेकिन फिल्म के बंद होने की वजह से इन गानों को सलमान खान की दूसरी फिल्म ‘मझदार’ में लिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान
बुलंद- ‘बुलंद’ में सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड सोमी अली की जोड़ी दर्शकों के सामने आने वाली थी। फिल्म की आधी शूटिंग भी कर ली गई थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि मूवी का डब्बा गुल हो गया। फिल्म कभी आगे नहीं बढ़ पाई। 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान
राम- ‘राम’ का निर्देशन सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान करने वाले थे। इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर और पूजा भट्ट को लीड रोल के लिए साइन किया गया था। शूटिंग में प्रोडक्शन के खर्चे ने अड़ंगा डाला और फिल्म को बीच में ही बंद करना पड़ा। क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म कभी आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान
राजू राजा राम- यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करने जा रहे थे। फिल्म में सलमान के साथ मनीषा कोइराला, गोविंदा और जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया था। लेकिन बजट कम होने के कारण फिल्म को बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें