फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: सलमान खान ने एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी संग मनाया नए साल का जश्न, देखिए तस्वीरें

Sat, 01 Jan 2022 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Happy New Year 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने नए साल की पूर्व संध्या अपने दोस्तों के साथ पनवेल स्थित फार्महाउस पर सेलिब्रेट की। अभिनेता-राजनेता बीना काक ने पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, बीना और अमृता - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने न्यू ईयर की पार्टी के लिए काले रंग की शर्ट, सफेद जैकेट और गले में चांदी की चेन पहनी है। इस तस्वीर में अभिनेता के साथ बीना नजर आ रहीं हैं। बता दें कि बीना, सलमान खान की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और सलमान खान उनके साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में काम कर चुके हैं। उनकी बेटी अमृता काक भी इस पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
संगीता - फोटो : सोशल मीडिया

इस पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी शामिल हुईं। उन्होंने फार्महाउस में चल रही पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए और कैप्शन में लिखा, "नमस्ते 2022"।

 

4 of 5
संगीता और ग्रुप - फोटो : सोशल मीडिया

यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी लोग फैंस को नए साल की बधाईयां देते नजर आए. वीडियो में यूलियां समेत संगीता बिजलानी और काक बीना भी नजर आ रहीं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान करीब दो हफ्ते से अपने फार्महाउस पर हैं। अभिनेता को वहां एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का भी सामना करना पड़ा जब पिछले हफ्ते उन्हें एक सांप ने काट लिया। उन्हें अस्पताल में कुछ घंटे बिताने पड़े लेकिन उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें