फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल होने से दुखी हैं सलमान खान, Lockdown है वजह

Wed, 01 Apr 2020 11:17 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abdullah Khan and Salman Khan - फोटो : twitter
एक तरफ जहां पूरे देश में लॉकडाउन हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सलमान खान का पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है। दरअसल सलमान खान के चचेरे भाई अब्दुल्ला का कल निधन हो गया। जिसकी वजह से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अब्दुल्ला की उम्र महज 38 साल थी। पेशे से अब्दुल्ला बॉडी बिल्डर थे। उनके जाने का गम सलमान खान को भी बेहद है। लेकिन सलमान इस समय एक और बात से दुखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan and Abdullah Khan - फोटो : Instagram
दरअसल सलमान खान इन दिनों अपने परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं। सलमान और उनका पूरा परिवार यहां एक साथ क्वारंटीन समय बिता रहा है। इसी बीच अब्दुल्ला का दुखद समाचार सलमान को मिला। लेकिन सलमान के लिए इससे भी ज्यादा दुखी होने की वजह ये है कि वो अपने चहेते भाई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए और इसकी वजह है लॉकडाउन।
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Abdullah Khan - फोटो : Instagram
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस वक्त पनवेल वाले फार्महाउस में पूरी फैमिली के साथ मौजूद हैं। जिस वजह से वो अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। इस बारे में बात करते हुए सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने कहा, 'गंभीर लंग इंफेक्शन होने के बाद अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा था। सलमान पनवेल के फार्महाउस में हैं, इसलिए वे ट्रैवल नहीं कर सकते फ्यूनरल इंदौर में था। इसलिए वे नहीं जा पाए। सलमान बाद में इंदौर जाकर अब्दुल्ला के परिवार से मिलेंगे।

4 of 5
Salman Khan and Abdullah Khan - फोटो : Instagram
इस बात से सलमान खान खुद भी बेहद दुखी हैं। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से ही सलमान परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में ही रह रहे हैं। यहां तक कि उनके भांजे आहिल का जन्मदिन भी वहीं पर केवल परिवार के बीच ही मनाया गया था। बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के बेहद करीब थे। आखिरी समय में अब्दुल्ला से ना मिल पाने का सलमान को काफी मलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abdullah Khan and Salman Khan - फोटो : Instagram
अब्दुल्ला के निधन के बाद सलमान ने भी शोक व्यक्त किया था। सलमान ने अब्दुल्ला के साथ की तस्वीर साझा कर लिखा था, 'हम तुम्हें हमेशा प्यार करेंगे'। गौरतलब है कि अब्दुल्ला भी सलमान की ही तरह फिटनेस फ्रीक थे। अब्दुल्ला बॉडी बिल्डर थे और मुंबई में ही रहते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें