फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास शख्स के साथ वक्त बिता रहे टाइगर श्रॉफ, मां ने शेयर की तस्वीर

Wed, 01 Apr 2020 09:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ कभी अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर। लॉकडाउन में टाइगर इन दिनों मुंबई स्थित अपने घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हालांकि टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ परिवार से दूर पुणे में उनके दूसरे घर में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
tiger and krishna shroff - फोटो : social media
टाइगर का एक बुमरैंग सामने आया है जो उनकी मां आयशा श्रॉफ ने शेयर किया है। टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ भी हैं जबकि टाइगर सेल्फी मोड में हैं। पोस्ट में आयशा श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी जिंदगी के सबकुछ। भगवान का आशीर्वाद मेरे बच्चों।'
विज्ञापन

3 of 5
tiger shroff and krishna - फोटो : social media
पोस्ट पर कमेंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने अपने माता-पिता को धन्यवाद दिया है। कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड Eban Hymes ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी शेयर किया। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'इतने प्यारे बच्चों के लिए आपका शुक्रिया।' एक अन्य ने कमेंट किया- 'ढेर सारा प्यार दोनों को।'

4 of 5
दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों कृष्णा श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो दिशा पाटनी के साथ मस्ती करती नजर आई थीं। कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दिशा और टाइगर ने हमेशा ही एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है। वैसे दिशा की दोस्ती सिर्फ टाइगर से ही नहीं बल्कि उनकी बहन कृष्णा से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर ही अंताक्षरी खेल रहे हैं। ऐसे में टाइगर श्रॉफ भी इस अंताक्षरी का हिस्सा बने। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ को अंताक्षरी चैलेंज दिया था। चैलेंज को पूरा करते हुए टाइगर ने वीडियो शेयर किया और अपनी फिल्म 'बागी' का गाना गाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें