अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपने पसंदीदा ब्रांड के कपड़े ही पहनते हैं। चाहे फिर उन कपड़ों की कीमत लाखों रुपए क्यों ना हो। प्रियंका चोपड़ा से करीना कपूर तक, सभी बड़े स्टार्स महंगे कपड़े और एससरीज लिए दिखाई देते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आयुष शर्मा
बी टाउन इसी बात की होड़ रहती है कि कौन सा स्टार कितने महंगे कपड़े पहन रहा है। अब एक और सेलेब्रिटी सामने आया जिसके कपड़ों नहीं बल्कि चप्पलों ने हंगामा मचा रखा है। ये कोई और नहीं, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा हैं।
आयुष दिल्ली बेस्ड पॉलिटीशियन के बेटे हैं और अब बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रहे हैं। उनकी रॉयल लाइफ किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में आयुष अपने घर के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक सूट पहना हुआ था। साथ ही स्टाइलिश चप्पल पहनी हुई थी।
Gucci ब्रांड की रेड कलर की इन चप्पलों की कीमत आपके 2 bhk घर के किराए से भी ज्यादा है। जी हां, इन चप्पलों की कीमत 24 हजार रुपए है। इतने में तो एक स्मार्टफोन भी खरीदा जा सकता है। लेकिन सलमान के जीजा के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है।
आयुष जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। ऐसे में उन्हें अपना स्टारडम भी मेनटेन करना होगा। बता दें कि आयुष सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लवस्टोरी' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को अभिराजा मीनावाला डायरेक्ट करेंगे। शूटिंग फरवरी में शुरू होगी।