फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday Salman Khan: सलमान ने पनवेल फार्म हाउस पर काटा जन्मदिन का केक, बांद्रा में इस बार नहीं होंगे ‘जनता दर्शन’

Sun, 27 Dec 2020 01:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान बर्थडे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के ‘सुल्तान’ कहलाने वाले सलमान खान ने भले अपने 55वें जन्मदिन पर अपने बांद्रा स्थित आवास पर लोगों से इकट्ठा न होने की अपील की हो, लेकिन उनके फैंस यहां सुबह से ही जुटने शुरू हो चुके हैं। पुलिस लोगों को यहां रुकने से रोक रही है। सलमान ने खुद भी शनिवार को यहां एक होर्डिंग लगाकर लोगों से भीड़ न लगाने की अपील की। वह अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में हैं और आधी रात को वहां जुटे लोगों के कहने पर सलमान ने रात को ही अपने जन्मदिन का केक काटा।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : एएनआई
सलमान खान के प्रशंसकों के लिए साल 2020 में सलमान खान का बड़े परदे पर बस इंतजार ही होता रहा। उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं आ सकी। फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ को ईद पर रिलीज होना था, लेकिन फिर कोरोना संकट आ गया। फिल्म की शूटिंग अब जाकर खत्म हो सकी है। सलमान खान इस बीच छोटे परदे पर अपने शो ‘बिग बॉस’ में नजर आए और इसी शो पर रविवार को भी वह अपना जन्मदिन केक काटते दिखेंगे। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडीस भी होंगी।
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान - फोटो : एएनआई
सोशल मीडिया पर सलमान खान का जन्मदिन सुबह से ट्रेंडिंग टॉपिक रहा और तमाम सितारे उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके फैंस भी जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए देश भर से उनके बांद्रा स्थित निवास पर यहां मुंबई पहुंच रहे हैं। हालांकि, सलमान ने यहां एक सूचना शनिवार से ही लगवा रखी है कि वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। यहां भीड़ न जुटने देने के लिए मुंबई पुलिस के जवान बीती रात से ही तैनात हैं।
 

4 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक सलमान खान अपने परिजनों और करीबी मित्रों के साथ पनवेल फार्म हाउस पर ही रहेंगे और रविवार को उन्हीं के साथ पूरे दिन अपने जन्मदिन का जश्न मनाएंगे। इस बीच रात में अपने फार्महाउस के बाहर जुटे फोटोग्राफर्स और कुछ रिपोर्टर्स का दिल रखने के लिए सलमान फार्म हाउस के बार आए और इन लोगों के साथ केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जन्मदिन का केट काटने के लिए फार्महाउस से निकले सलमान के चेहरे पर पहले जैसी ताजगी भले न दिख रही हो लेकिन उन्होंने पूरे उत्साह के साथ ये रस्म निभाई। इस दौरान लोगों ने उन्हें बधाइयां दी और उनके साथ खूब फोटो भी खिंचवाई। सलमान खान इन दिनों अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ फिल्म ‘अंतिम’ की शूटिंग भी कर रहे हैं।

बचपन से लेकर अब तक सलमान खान का यूं बदलता चला गया लुक, देखें सालों पुरानी UNSEEN तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें