बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, जिसमें बी टाउन के सितारों ने पहुंचकर समा बांध दिया। सलमान को जन्मदिन पर सरप्राइज करने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी पहुंचे, जहां दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके अलावा संगीता बिजलानी भी पार्टी में नजर आईं। वहीं, सलमान ने मीडिया के साथ भी केक काटा।