फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: यूके के सांसद बैरी गार्डिनर ने गर्मजोशी से किया सलमान का स्वागत, बोले- टाइगर जिंदा है...

Wed, 01 May 2024 08:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, बैरी गार्डिनर - फोटो : एक्स
सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। हाल ही में उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी की वारदात के बाद से ही वे लगातर सुर्खियों में हैं। इस घटना के बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हाल ही में अभिनेता लंदन पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से यूके के सांसद बैरी गार्डिनर से मुलाकात की। 
Anushka Sharma Birthday: अनुष्का शर्मा का 36वां जन्मदिन, जानें उनकी लाइफ से जुड़े मजेदार किस्से
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, बैरी गार्डिनर - फोटो : एक्स
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की मुलाकात काफी दिलचस्प रही। सातवीं बार ब्रेंट नॉर्थ के सांसद के रूप में चुने गए बैरी ने इन इन फोटोज को अपने एक्स हैंडल से साझा किया। तस्वीरों में दोनों को वेम्बली स्टेडियम में देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान, बैरी गार्डिनर - फोटो : एक्स
काले रंग की टी-शर्ट में सलमान हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने जैकेट और ट्राउजर के साथ खुद को स्टाइल किया था। साथी ही, उन्होंने धूप के चश्मे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। फोटोज में सलमान गार्डिनर के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं और दोनों खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन फोटोज के साथ गार्डिनर ने कैप्शन में लिखा, "टाइगर जिंदा है और लंदन में है... आज वेम्बली में सलमान खान का स्वागत करते हुए खुशी हुई।" वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को बड़े पर्दे पर आखिरी बार मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। वहीं, शाहरुख खान ने इसमें कैमियो किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म के बाद वे जल्द ही एक्शन-कॉमेडी फिल्म सिंकदर में नजर आएंगे। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म में प्रीतम का संगीत होगा।  'रेडी', 'बॉडीगार्ड', 'बजरंगी भाईजान', 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर 3' के बाद प्रीतम और सलमान पांचवीं बार साथ काम कर रहे हैं।
Anushka Sharma: कभी 'परी' तो कभी 'ममता' बन अनुष्का ने जीता दिल, ये हैं अभिनेत्री के करियर की 10 दमदार फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें