फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारी सूरज बड़जात्या बनाएंगे अब ऐक्शन एंटरटेनर

Tue, 08 Mar 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : gettyimages
मैंने प्यार किया से लेकर प्रेम रतन धन पायो तक प्रेम से पगी फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या अब ऐक्शन एंटरटेनर बनाएंगे। सूत्र खबर लाए हैं कि सूरज अपनी अगली फिल्म भी चहेते स्टार सलमान खान के साथ बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन

संस्कारी सूरज बड़जात्या बनाएंगे अब ऐक्शन एंटरटेनर

2 of 6
सलमान खान
सलमान ने शर्त रखी थी वह तभी सूरज की फिल्म करेंगे जब फिल्म में ऐक्शन होगा और वह खालिस प्रेम का ड्रामा नहीं होगी। बीती दीवाली पर रिलीज हुई इस निर्देशक-ऐक्टर जोड़ी की प्रेम रतन धन पायो सलमान के करियर के बेहतरीन दौर के बावजूद 200 करोड़ का बिजनेस तक नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

सलमान ने रखी शर्त, ऐसा करोगे तभी तुम्हारी फिल्म करूंगा

3 of 6
सलमान खान - फोटो : gettyimages
ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म उत्सुकता में देखी और अधिकतर ने नापसंद किया। फिल्म छह महीने से अधिक की शूटिंग के साथ महंगी बनी थी और जैसे-तैसे अपनी लागत निकाल सकी।

सलमान ने रखी शर्त, ऐसा करोगे तभी तुम्हारी फिल्म करूंगा

4 of 6
सलमान खान
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के बाद सूरज ने जब अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि अब पारंपरिक पारिवारिक प्रेम के ड्रामे पुराने पड़ चुके हैं।
विज्ञापन

सलमान ने रखी शर्त, ऐसा करोगे तभी तुम्हारी फिल्म करूंगा

5 of 6
सलमान खान
सूरज को कुछ नया और अलग सोचना होगा। सलमान ने सूरज से कहा कि वह अगर ऐक्शन, कम बजट की और कम समय में शूट होने वाली फिल्म बनाएंगे तभी वह काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : gettyimages
सूरज अब इसके लिए मान गए हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म 30 करोड़ से भी कम बजट की होगी। जिसमें सलमान फीस नहीं बल्कि मुनाफे में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें