अचानक 2 करोड़ के फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से मना कर चर्चा में आईं साई पल्लवी ने अब जाकर इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में तेलगु अभिनेत्री ने बताया है कि आखिर उन्होंने फेयरनेस क्रीम का 2 करोड़ का विज्ञापन करने से क्यों इंकार कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
साईं पल्लवी
साई ने बताया- वो फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन नहीं कर सकती थीं क्योंकि वो भारतीय हैं और उनका रंग सही है। साई का मानना है कि इस तरह के विज्ञापन लोगों को खासकर महिलाओं को गलत संदेश देते हैं, इसलिए वो ऐसे किसी भी कैंपेन का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।
विज्ञापन
3 of 6
साईं पल्लवी
बता दें साई ने अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' से दर्शकों का दिल जीत लिया था। पल्लवी अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। साई की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं।
4 of 6
साईं पल्लवी
साल 2014 में जब वह TSMU में पढ़ाई कर रही थी, तब निर्देशक अल्फोंज पुथरिन ने साई पल्लवी को फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर दिया। इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
विज्ञापन
5 of 6
साईं पल्लवी
बता दें कि पल्लवी को अपना चेहरा जस का तस पेश करना पसंद है. वो ज्यादा मेकअप में विश्वास नहीं करती और यही वजह है कि वह सिने प्रेमियों के बीच जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हैं। साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आएंगी। जो कि कल रिलीज हो रही है।
बात करें 'एनजीके' की तो इस फिल्म को सेल्वाराघवन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में साईं पल्लवी ने सूर्या की वाइफ का रोल प्ले किया है। फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन है जो आपको सीटियां बजाने पर मजबूर कर देंगे।