फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में फर्स्ट लुक आया सामने, आयुष शर्मा ने साझा किया वीडियो

Thu, 10 Dec 2020 10:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/aaysharma
फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आया है। उनके बहनोई आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के फर्स्ट लुक का एक वीडियो साझा किया है। फिल्म में 'दबंग खान' एक सिख पुलिस वाले के किरदार में हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
वीडियो पोस्ट करते हुए आयुष शर्मा ने कैप्शन में लिखा- 'अंतिम की शुरुआत।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग में लिखा- 'भाई का फर्स्ट लुक।' वीडियो में सलमान खान ने ब्लू टीशर्ट के साथ ग्रे पैंट्स पहने हैं। साथ ही काली पगड़ी और खालसा लॉकेट पहने हुए वह सब्जी मंडी से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 16 नवंबर को पुणे में शुरू हो गई थी। तब तक केवल आयुष शर्मा ही शूटिंग कर रहे थे। निर्देशक महेश मांजरेकर ने फिल्म की शुरुआत आयुष शर्मा के दृश्यों से की और 20 दिन के शेड्यूल के बाद अब मुंबई फिल्म सिटी में रविवार से सलमान खान ने भी शूटिंग शुरू कर दी।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
फिल्म के शुरुआती दौर में सलमान खान एक एक्सटेंडेड कैमियो करने वाले थे लेकिन स्क्रिप्ट में हुए बदलाव के बाद अब सलमान का इस फिल्म में एक भरा पूरा किरदार निकल आया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि सलमान फिल्म में एक सिख पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे जो माफिया राज को खत्म करने और गैंगवार को मिटाने के लिए काम करेगा। फिल्म में सलमान का अवतार भी बिल्कुल अलग नजर आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष शर्मा का किरदार फिल्म में एक गैंगस्टर का होगा जिसकी टक्कर सलमान के किरदार से होगी। सलमान और आयुष के अलावा फिल्म में निकितिन धीर भी मुख्य भूमिका में हैं। ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ मराठी फिल्म 'मुल्शी पैटर्न' का हिंदी रीमेक है। 

रणवीर सिंह के हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे, इन फिल्मों के किरदारों ने बना दिया इंडस्ट्री का ‘बाजीराव’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें