फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को चकमा देकर आए हैं ये सितारे, किसी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट तो किसी का प्लेन हुआ क्रैश

Thu, 10 Dec 2020 04:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
हेमा मालिनी, सोनू सूद, शबाना आजमी - फोटो : Instagram
कई फिल्मों में हमने देखा है कि अभिनेता फिल्म में ही किसी गंभीर हादसे का शिकार हो जाते हैं। लेकिन वो मौत के मुंह से बचकर निकल आते हैं। लेकिन क्या आज जानते हैं कि असल जिंदगी में भी कई सितारों के साथ ऐसा हुआ है। वैसे तो बॉलीवुड सितारे अपनी सुरक्षा का बेहद ख्याल रखते हैं। लेकिन ऐसे कई सितारे भी हैं जो मौत को मात देकर वापस आए हैं। इस पैकेज में ऐसे ही सितारों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने मौत को भी मात दी है...
विज्ञापन

2 of 11
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी साल 2015 में एक भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। इस हादसे में हेमा को दाहिनी आंख की तरफ बेहद गंभीर चोटें आई थीं। ये हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ था।
विज्ञापन

3 of 11
शबाना आजमी - फोटो : फिल्मफेयर
शबाना आजमी
बीते साल शबाना आजमी अपने पति जावेद अख्तर की बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में शबाना को काफी चेट आई थी और वो बेसुध हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था।

4 of 11
मदर इंडिया
नरगिस- सुनील दत्त
फिल्म 'मदर इंडिया' के एक सीन में एक्ट्रेस नरगिस आग के बीच फंस गई थीं। इसके बाद फिल्म में नरगिस के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील दत्त अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाने पहुंचे थे। इस हादसे के बाद दोनों के बीच असल लव स्टोरी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 11
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी एक बार भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुए थे। इस दौरान वह वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे से गुजर रहे थे तभी उनकी कार में आग लग गई। ऐसे में सोनू ने तेजी दिखाई और वह कार से कूद गए।
विज्ञापन

6 of 11
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा
इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का भी नाम आता है। प्रीति को दो बार जीवनदान मिला। पहली बार जब वह कोलंबों में एक शो में परफॉर्म कर रही थीं और अचानक बम ब्लॉस्ट हुआ। दूसरी बार थाईलैंड में छुट्टियां मना रही थीं और सुनामी के बीच फंस गई थीं।
विज्ञापन

7 of 11
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान फिल्म 'क्या कहना' के सेट पर घायल हो गए थे। दरअसल शूटिंग के दौरान सैफ के सिर पर एक पत्थर आकर लगा। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उन्हें सौ टांके लगे। इस हादसे पर सैफ ने कहा था कि 'ये मेरी लाइफ का सबसे बड़ा हादसा है और इस दौरान मेरे साथ कोई नहीं था। डायरेक्टर भी बीमार होने की वजह से मेरे पास नहीं थे।'

8 of 11
सनी लियोनी की Maserati Ghibli के साथ तस्वीर - फोटो : Instagram/ sunnyleone
सनी लियोनी
बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी और उनके पति प्लेन क्रेश में मरते-मरते बचे थे। बता दें कि इस जानलेवा हादसे में पायलेट भी सही-सलामत वापस घर लौटा।

9 of 11
जायरा वसीम - फोटो : Twitter
जायरा वसीम
फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में हुड़दंग मचाने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम एक कार एक्सीडेंट में बच निकलीं।  बता दें कि उनकी कार डल झील में जा गिरी थी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जायरा की जान बचाई।

10 of 11
लारा दत्ता
लारा दत्ता
एक्ट्रेस लारा दत्ता अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' में भयानक हादसे का शिकार हुई थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान ऑसियन के करीब तेज हवाओं के चलते वह गिरने से बचीं। वहीं, साथ में शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार ने लारा को पकड़कर अपनी ओर खींच लिया।
विज्ञापन

11 of 11
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर नवी मुंबई-बेलापुर-पनवेल हाईवे पर जा रहे थे तभी उनकी कार एक कार से टकराई। लेकिन सुनील इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

पढ़ें: पंजाबी एक्टर्स के बाद अब भोजपुरी सितारे भी हुए कंगना के खिलाफ, खेसारी बोले- 'ई कंगना के कुछ ना बुझाई'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें