फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले ही 'टाइगर जिंदा है' ने उड़ाए होश, टिकट के दाम कर देंगे 'बेहोश'

Tue, 19 Dec 2017 08:35 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : SELF
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इस शुक्रवार सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और कई शो तो हाउसफुल भी हो चुके हैं। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इसका पूरा फायदा सिनेमाघर मालिक उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एक अंग्रेजी न्यूजपोर्टल की खबर में दावा किया गया है कि शुक्रवार शाम दिल्ली के कई मल्टीप्लेक्स में टिकट्स की कीमत दो हजार से 2400 रुपये के बीच कर दी गई है। वहीं मुंबई में भी फिल्म की टिकट के कीमतें 1200 रुपये से 1600 रुपये कर दी गई है। 
पढ़ें: रजनीकांत की हीरोइन का खुलासा, बताया सेट पर क्या-क्या बताते हैं साथी कलाकार
विज्ञापन

3 of 5
गौरतलब है कि फिल्म रिलीज से पहले ही हाउसफुल हो चुकी है। इस बात की जानकारी तरन आदर्श ने ट्वीट कर के दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'फिल्म की अच्छी शुरुआत हो चुकी है... टाइगर जिंदा है की एडवांस बुकिंग को धमाकेदार शुरुआत मिली है। कई सेंटर पर कई शो हाउसफुल हो चुके हैं। उम्मीद है शुक्रवार की शुरुआत तुफानी होगी।'
  Well begun is half done... #TigerZindaHai advance booking opens with a BIG ROAR... Several shows housefull at several centres... Expect a toofani start on Friday... #Salmania — taran adarsh (@taran_adarsh) December 17, 2017
 

4 of 5
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि टाइगर जिंदा है एक धमाकेदार फिल्म होगी। फिल्म के ट्रेलर से ही पता चलता है कि फिल्म जबरदस्त होगी। तरन के ट्वीट के हिसाब से बात करें तो फिल्म की बेहतरीन शुरुआत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि टाइगर जिंदा है से बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। बता दें कि इस फिल्म के साथ सलमान खान और कटरीना कैफ दोनों एक साथ वापस आ रहे हैं। दोनों 5 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। 
पढ़ें:  'मस्तानी' पर आया हॉलीवुड कोरियोग्राफर का दिल, जताई ऐसी इच्छा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें