फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के फिनाले का रेस 3 से जुड़ा खास कनेक्शन, सलमान और जैकलीन आएंगे यादगार बनाने

Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline and salman
आईपीएल और बॉलीवुड का कनेक्शन बहुत पुराना है। इस बड़े टूर्नामेंट की शुरूआत और अंत बॉलीवुड के तड़के के बिना अधूरा है और इस बार इसका अंत 27 मई को होना है। करीब एक महीने तक चले इस टूर्नामेंट का फिनाले शानदार बनाने के लिए बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी को-स्टार जैकलीन फर्नांडिस के साथ पूरी तरह तैयार हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jacqueline
दरअसल इस बार आईपीएल के फिनाले को शानदार बनाने के लिए पहली बार सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी फैंस के सामने परफोर्मेंस देती हुई नजर आएगी। आईपीएल फिनाले के इवेंट को जनरल एंटरटेनमेंट चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो को स्टारप्लस पर भी दिखाया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Jacqueline
सलमान और जैकलीन का यह शो आईपीएल फिनाले से दो घंटे पहले टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो का नाम 'क्रिकेट फिनाले पार्टी तो बनती है' दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और जैकलीन अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' के पहले गाने 'हीरिये' पर थिरकते नजर आएंगे। इस शो में सलमान जैकलीन के साथ अनिल कपूर भी शामिल होंगे।

 

4 of 5
जॉन अब्राहम
सलमान, जैकलीन और अनिल कपूर के अलावा जॉन अब्राहम भी अपनी आने वाली फिल्म 'परमाणु' प्रमोशन करते हुए यहां दिखाई देंगे। बता दें कि उनकी यह फिल्म लंबे विवाद के बाद 25 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Jacqueline Fernandrz
खबर है कि इस शो में सलमान और जैकलीन अपने क्रिकेट प्रेम के बारे में बतायेंगे। साथ ही यह जानकारी भी देंगे कि जब वो शूटिंग नहीं करते हैं तो क्रिकेट में कितनी दिलचस्पी लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें