सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है। मगर पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अंतिम फैसला लेंगे। ये भी चर्चा है कि सलमान खान और अली अब्बास जफर ने एक विदेशी फिल्म के रीमेक पर बात की है, लेकिन ये अभी तक स्पष्ट नहीं कि आखिर में दोनों किस प्रोजेक्ट पर एक साथ आने के लिए तैयार हुए हैं। अब्बास अली की आखिरी हुई फिल्म ‘जोगी’ थी। ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने लीड रोल किया है।