malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। दरअसल मलाइका ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। मलाइका लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैट लगा रखी है और एक हाथ से वह स्टाइल में हैट को पकड़े हुए हैं। मलाइका की खुली जुल्फें उनके चेहरे को ढकती नजर आ रही हैं। बता दें कि वीडियो में मलाइका का पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है, बस थोड़ी झलक देखने को मिल रही है।