inder kumar
मौत के वक्त इंदर कुमार महज 44 साल के थे। इंदर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। लेकिन उनकी मौत के कुछ वक्त बाद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो नशे में धुत नजर आ रहे थे। वहीं साथ ही साथ वो सुसाइड की भी बात कर रहे थे।वीडियो में वो कह रहे थे कि मुंबई में वो सिक्स पैक्स बना कर हीरो बनने आए थे। लेकिन उनकी अय्याशियों ने उनकी लाइफ खराब कर दी। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि जो कोई भी उनका ये वीडियो देख रहा है, वो कम से कम उनकी वाली गलती न करे। वरना कुछ दिनों बाद वो भी उसी स्थिति में होगा जहां वो हैं।