फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इन सेलेब्स के ब्रेकअप की खबरें बन गईं राष्ट्रीय मुद्दा, एक ने तो एक्स पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप

Sat, 01 May 2021 08:52 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान, ऐश्वर्या, रणबीर, दीपिका - फोटो : Instagram
कहते हैं जहां प्यार होता है वहां तकरार भी होता है, लेकिन कई बार ये तकरार इतना बढ़ जाता है कि इसे खबर बनते देर नहीं लगती। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा कई बार हुआ है जब प्यार में रहने वाली जोड़ियां एक दूसरे से अलग हुईं और ये बात बड़ा मुद्दा बन गई। जहां कभी इन सितारों की प्यार की खबरें चर्चा में आती थीं तो वहीं ऐसा हो गया कि इनके ब्रेकअप की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही मशहूर जोड़ियों के बारें में जिनका ब्रेकअप बन गया था राष्ट्रीय मुद्दा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शाहिद कपूर और करीना कपूर
शाहिद कपूर-करीना कपूर खान

आज शाहिद मीरा के पति हैं और करीना सैफ की पत्नी, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब ये दो सितारे एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते थे। करीना शाहिद को लेकर काफी पोजेसिव भी थीं वहीं शाहिद ने भी खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया था। ऐसे में जब शाहिद और करीना के ब्रेकअप की खबरें आईं तो लोगों को काफी हैरानी हुई। इतना ही नहीं कई मौकों पर दोनों को एक दूसरे के खिलाफ भी काफी कुछ बोलते सुना गया।
विज्ञापन

3 of 8
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : बचना ए  हसीनों
दीपिका पादुकोण-रणबीर कपूर

दीपिक और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक वक्त ऐसा था जब रणबीर और दीपिका को बॉलीवुड की बेस्ट ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन जोड़ी माना जाता था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप मीडिया में बड़ी खबर बन गया था। इतना ही नहीं एक चैट शो में दीपिका का ये कहना कि वो रणबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहेंगी और भी सनसनीखेज बात हो गई थी। कहते हैं कि दीपिका ने रणबीर को दूसरी अभिनेत्री के साथ उन्हें धोखा देते पकड़े थे और इससे ही वो डिप्रेशन में चली गईं थीं।

4 of 8
अध्य्यन सुमन और कंगना रनौत - फोटो : Social Media
कंगना रणौत-अध्य्यन सुमन

कंगना रणौत आज सिंगल हैं, लेकिन एक वक्त पर उनका नाम अध्य्यन सुमन से जुड़ा था। फिल्म 'राजः द मिस्ट्री कन्टिन्यु' के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। हालांकि इस रिश्ते को भी खत्म होते ज्यादा वक्त नहीं लगा। दोनों का ब्रेकअप चर्चा का विषय बन गया था। ब्रेकअप के बाद अध्य्यन सुमन ने कहा था कि कंगना काला जादू करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि वो कंगना से शादी करने वाले थे लेकिन उनका बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
अभिषेक करिश्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर

अभिषेक और करिश्मा की ऑनस्क्रीन जोड़ी तो लोगों को पसंद आती ही थी साथ ही दोनों सगाई भी कर चुके थे। हालांकि बताया जाता है कि जया बच्चन और बबीता के बीच हुई अनबन के चलते ये रिश्ता टूट गया था। इसके कारण बच्चन और कपूर परिवार में भी दूरियां आ गईं थीं।अभिषेक और करिश्मा के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।
विज्ञापन

6 of 8
जैकलीन,साजिद - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान-जैकलीन फर्नानडिज

साजिद और जैकलीन की दोस्ती 'हाउसफुल 2' के सेट पर बढ़ी थी और दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आने लगी थीं। उस वक्त उनकी जोड़ी को काफी ऑड माना जाता था। वहीं कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप के खबरें भी सामने आई थी। खबरों की मानें तो साजिद जैकलीन को अपने नियंत्रण में रखना चाहते थे और उनके कपड़ों पर भी सवाल उठाते थे। वहीं जैकलीन ने भी साजिद को लेकर काफी बातें कहीं थीं जो चर्चा में आई थी। साजिद खान पर उन दिनों मीटू के भी कई मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान- ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान और ऐश्वर्या बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल माने जाते थे। ऑनस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी काफी हिट थी। हालांकि सलमान ऐश्वर्या को लेकर काफी पोजेसिव थे और उनके स्वभाव के चलते कई बार ऐश्वर्या को फिल्मों से हाथ भी धोना पड़ा था। वहीं मीडिया में ऐसी भी खबरें आईं थीं कि सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ उठाया था। दोनों की ब्रेकअप की खबरें उन दिनों बड़ा मुद्दा बन गई थीं और आज भी ये एक बेहद संवेदनशील विषय है। आज सलमान भले ही कभी बातों बातों में ऐश्वर्या का नाम ले लें, लेकिन ऐश्वर्या भूल कर भी सलमान का जिक्र नहीं करती हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
प्रीति जिंटा-नेस वाडिया

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा का नाम नेस वाडिया से जुड़ा था। ऐसा कहा जाता था कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पार्टी में नेस ने प्रीति पर हाथ उठा दिया था जिसके बाद से दोनों का रिश्ता टूट गया था। इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाकर केस भी दर्ज करवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें