कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार गहमा-गहमी बनी हुई है । पाकिस्तान के कई एक्टर्स ने भी भारत के इस फैसले का विरोध किया है । साथ ही पाक फिल्म इंडस्ट्री ने भारत की किसी भी मूवी को वहां रिलीज करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है । हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने भी कहा कि बॉलीवुड अपनी फिल्मों में पाकिस्तानियों को आतंकवादी दिखाता है । पाकिस्तान के इन आरोपों के बीच हम आपको बताते हैं कि किन पाक कलाकारों को बॉलीवुड ने काम दिया और उन्होंने यहां खूब शोहरत कमाई ।
विज्ञापन
2 of 20
Salma Agha
सलमा आगा- सलमा आगा पहली ऐसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया था । सलमा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'निकाह' थी । 1981 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी । सलमा ने इस फिल्म के गाने भी गाए थे, जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला था ।
विज्ञापन
3 of 20
nadeem
- फोटो : social media
नदीम- नदीम उर्दू सिनेमा के सुपरस्टार रहे हैं । उन्होंने करीब तीन दशक तक पाकिस्तानी फिल्मों में काम किया । नदीम ने 1986 में आई फिल्म 'दूर देश' में विलेन का रोल निभाया था । इस फिल्म के हीरो राज बब्बर थे । ये नदीम की इकलौती बॉलीवुड फिल्म थी ।
4 of 20
mohammad ali zeba
- फोटो : social media
मोहम्मद अली और जेबा- पाकिस्तानी फिल्मों की हिट जोड़ी मोहम्मद अली और जेबा ने 1989 में आई फिल्म 'क्लर्क' में साथ काम किया था । फिल्म के डायरेक्टर मनोज कुमार थे । फिल्म में रेखा, मनोज कुमार और अशोक कुमार जैसे बड़े बॉलीवुड सितारे भी थे । फिल्म में जेबा और मोहब्बद अली के बहुत कम सीन थे । इसको लेकर मोहम्मद अली ने नाराजगी जताई थी । मोहम्मद अली का कहना था कि मनोज कुमार ने उनके सीन काट दिए, जबकि दोनों अच्छे दोस्त थे ।
विज्ञापन
5 of 20
talat hussain
- फोटो : social media
तलत हुसैन- तलत हुसैन पाकिस्तानी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड के भी मशहूर एक्टर रहे हैं । उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाया । फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी में भी खूब काम किया है । 1989 में आई फिल्म 'सौतन की बेटी' में उन्होंने वकील का रोल निभाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी ।
विज्ञापन
6 of 20
zeba bakhtiar
- फोटो : social media
जेबा बख्तियार- जेबा ने 1989 के हिट सीरियल 'अनारकली' में काम किया था । उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'हिना' थी, जो 1991 में आई थी । फिल्म में जेबा के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे । फिल्म को राज कपूर ने प्रोड्यूस किया था । 'हिना' ब्लॉकबस्टर रही थी । इसके बाद भी जेबा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन 'हिना' जैसी सफलता नहीं मिल पाई ।
विज्ञापन
7 of 20
मोहसिन खान-रीना रॉय
- फोटो : social media
मोहसिन खान- पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने 1980 में बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी । क्रिकेट के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर बनाया । 1989 में आई फिल्म 'बंटवारा' उनकी पहली बॉलीवुड मूवी थी । मोहसिन लगातार बॉलीवुड फिल्में करते रहे । रीना से अलग होने के बाद वो पाकिस्तान लौट गए और वहां जाकर उन्होंने पाक फिल्मों में काम किया ।
8 of 20
somi ali
- फोटो : social media
सोमी अली- कराची में जन्मी सोमी अली की परवरिश अमेरिका में हुई थी । उनके पिता पाकिस्तानी थे । 1990 में सोमी अली ने कई भारतीय फिल्मों में काम किया । इसके अलावा सोमी का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ा । हालांकि सोमी ने कभी पाकिस्तानी फिल्मों में काम नहीं किया ।
9 of 20
aneeta ayoob
- फोटो : social media
अनीता अयूब- अनीता ने भारत से ही अदाकारी की शिक्षा ली थी । पढ़ाई के दौरान ही देव आनंद ने उन्हें देखा और फिल्म 'प्यार का तराना' ऑफर की । 1993 में रिलीज हुई ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी । इसके बाद देव आनंद ने उन्हें एक और फिल्म 'गैंगस्टर' में कास्ट किया । 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट के चलते अनीता को 'गैंगस्टर' की शूटिंग बीच में ही छोड़ पाकिस्तान लौटना पड़ा था । अनीता ने बाद में कुछ भारतीय फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाए थे ।
10 of 20
moammar rana
- फोटो : social media
सोनिया जहां- सोनिया ने साल 2005 में आई फिल्म Taj Mahal An Eternal Love Story में काम किया । सोनिया एक्ट्रेस नूर जहां की पोती हैं ।
मोअम्मर राणा- मोअम्मर ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'दोबारा' में काम किया था । मोअम्मर ने बॉलीवुड में काफी काम किया लेकिन उनके काम को पचान नहीं मिली । इसके बावजूद मोअम्मर ने भारती सिनेमा की कभी आलोचना नहीं की ।
11 of 20
meera khana
मीरा- साल 2005 में आई फिल्म 'नजर' में मीरा ने लीड रोल प्ले किया था । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । मीरा अपनी एक्टिंग से ज्यादा भारत को लेकर बयान देने के चलते ज्यादा चर्चा में रहीं । भारत में काम करने को लेकर पाकिस्तानी मीडिया ने मीरा की आलोचना भी की थी । मीरा की कोई भी बॉलीवुड फिल्म हिट नहीं हुई।
12 of 20
sana fakhar
- फोटो : social media
सना- सना ने फिल्म 'काफिला' में काम किया था । ये फिल्म 2007 में आई थी । फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी । इसके बाद सना ने भारतीय पंजाबी फिल्मों में भी काम किया ।
13 of 20
humayun saeed
- फोटो : social media
सलमान शाहिद- अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर सलमान शाहिद साल 2006 में आई फिल्म 'काबुल' में नजर आए थे । इसके अलावा भी उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया ।
हुमायूं सईद- हुमायूं पाकिस्तानी सीरियल का बड़ा नाम हैं । साल 2009 में आई फिल्म 'जश्न' में हुमायूं ने निगेटिव रोल निभाया था । हालांकि ये फिल्म फ्लॅाप हो गई थी ।
14 of 20
वीना मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
वीना मलिक- वीना का नाम अक्सर विवादों में रहा । उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है । मीरा ने सबसे पहले पंजाबी फिल्म 'पिंड दी कुड़ी' में काम किया था । ये फिल्म 2003 में आई थी । मीरा ने फिल्मों और फोटोशूट में काफी बोल्डनेस दिखाई थी । इसके चलते पाकिस्तान में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी ।
15 of 20
JAVED
- फोटो : social media
जावेद शेख- पाकिस्तान के सीनियर आर्टिस्ट जावेद ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम किया था । इसके अलावा 2008 में उनकी फिल्म 'जन्नत' आई थी । दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं ।
16 of 20
Ali Zafar
अली जफर- अली जफर ने बॉलीवुड में 'तेरे बिन लादेन', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मे बद्दूर', और 'डियर जिंदगी' में काम किया है । उरी हमले के बाद राज ठाकरे की पार्टी ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे का समय दिया था कि वह देश छोड़कर चले जाएं। उस दौरान ऐसे कई पाकिस्तानी कलाकार थे, जो भारत छोड़कर चले गए।
17 of 20
Sasha Agha
- फोटो : social media
साशा आगा- सलमा आगा की बेटी साशा आगा ने फिल्म 'औरंगजेब' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था । साल 2013 में आई ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी । साथ ही साशा को आलोचना का भी सामना करना पड़ा था ।
18 of 20
Fawad Khan
फवाद खान- पाकिस्तानी टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फवाद खान एक गायक भी हैं। भारत में वह सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए। फिल्म 'खूबसूरत' के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था ।
19 of 20
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर के साथ इरफान खान
इमरान अब्बास- इमरान फिल्म 'क्रिएचर 3D' में एक्ट्रेस बिपाशा बासु संग लीड रोल में नजर आए थे । इसके अलावा उन्हें फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी देखा गया था।
सबा कमर- सबा की पहली बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' थी, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी । ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में इरफान खान भी लीड रोल में थी। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं ।
माहिरा खान- बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं । माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तानी टीवी सीरियल से की थी ।
इन सितारों के अलावा हुमैमा मलिक, मीशा शफी, एलि खान, माथिरा, सारा लॉरेन, मीकल जुल्फिकार और मेहर हसन जैसे पाकिस्तानी कलाकार भी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं ।