फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टूक: सलीम खान को नहीं पसंद आई सलमान की फिल्म 'राधे', कहा- इससे बेहतर तो...

Fri, 28 May 2021 01:18 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और दिशा पाटनी की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' 13 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। पहले तो फिल्म को लेकर दर्शकों ने इसका खूब मजाक उड़ाया वहीं हाल ही में सलमान खान ने कमाल राशिद खान पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। केआरके का कहना है कि उन्होंने 'राधे' फिल्म का रिव्यू खराब दिया था इसलिए उन पर केस किया गया है।

राधे को लेकर विवाद

दूसरी तरफ सलमान खान के वकील का कहना है कि इस केस का राधे की समीक्षा से कोई लेना देना नहीं है बल्कि ये मुकदमा प्रतिवादी के लगातार उन अपमानजनक आरोपों के चलते किया गया है जिसमें वह सलमान खान को भ्रष्ट बताते रहे हैं और उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन का संबंध धोखाधड़ी, बेईमानी और मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ते रहे हैं'। वहीं अब राधे को लेकर सलमान खान के पिता और बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान ने भी अपनी राय दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : Instagram
सलीम खान ने कहा कि, 'राधे अच्छी फिल्म नहीं है'। दरअसल सलीम खान से कहा गया कि फिल्म समीक्षकों को सलमान की 'राधे' और उससे पहले आई फिल्म में समानताएं दिख रही हैं इस पर सलीम खान ने अपनी राय साझा की है। सलीम खान ने कहा, 'इससे पहले जो फिल्म थी 'दबंग 3' वो अलग थी। 'बजरंगी भाईजान' अच्छी थी और अलग थी। 'राधे' वैसी अच्छी फिल्म नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान
आगे सलीम खान ने कहा कि, 'कमर्शियल सिनेमा की एक जिम्मेदारी होती है कि हर इंसान को पैसे मिल सकें। आर्टिस्ट से लेकर निर्माता,डिस्ट्रीब्यूटर, एग्जीबिटर और हर स्टेकहोल्डर को पैसे मिलने चाहिए। जो सिनेमा खरीदता है इसे हर हाल में पैसे मिलना चाहिए। इसके चलते ही सिनेमा निर्माण और व्यवसाय का चक्र चलता रहता है। इस हिसाब से सलमान ने तो परफॉर्म किया है। इस फिल्म के स्टेकहोल्डर फायदे में है बाकी 'राधे' वैसी ग्रेट फिल्म नहीं है।

4 of 5
राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : फिल्म पोस्टर
आगे सलीम खान ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री की ये बहुत बड़ी दिक्कत है कि यहां अच्छे लेखक नहीं है। इसकी वजह ये है कि लेखक हिंदी या उर्दू जुबान के साहित्य पढ़ते ही नहीं है। कुछ भी बाहर का देखा और उसे भारतीय रूप में ढालने में जुट जाते हैं। फिल्म 'जंजीर' भारतीय सिनेमा की गेम चेंजर थी। उस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को सही राह पर वापस लाया था। उसके बाद से ही इंडस्ट्री को सलीम-जावेद का रिप्लेसमेंट ही अब तक नहीं मिला। ऐसे में सलमान भी क्या करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ट्रेलर - फोटो : Twitter
बता दें कि सलमान खान की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से उनकी फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है। इस फिल्म को भी आईएमडीबी पर 10 में से 1.7 रेटिंग मिली थी। फिल्म राधे का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है वहीं फिल्म का निर्माण सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसएफके तले हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें