फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप से टूट चुकीं हेलेन से सलमान के पिता ने की थी दूसरी शादी, परिवार था खिलाफ

Sun, 24 Nov 2019 11:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
helen - फोटो : Twitter
24 नवंबर 1935 को इंदौर में जन्में सलीम खान ने बतौर एक्टर 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 1967 में 'दीवाना' और 1977 में 'वफादार' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी असली पहचान पटकथा लेखक के तौर पर होती है। 22 साल की उम्र में सलीम हीरो बनने मुंबई आ गए लेकिन बीच में ही शादी कर घर बसा लिया। सलीम खान को इसी साल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर लाइफटाइम पुरस्कार से नवाजा गया है। जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Sholey
शायद आप नहीं जानते होंगे कि फिल्म शोले में जय यानी की अमिताभ बच्चन और वीरू यानी की धर्मेन्द्र के किरदारों के नाम सलीम खान के इंदौर के अपने कॉलेज के दोस्त वीरेंदर सिंह व्यास और जय सिंह राव कलेवर से प्रेरित है। वहीं 'शोले' में ठाकुर बलदेव सिंह का नाम उन्होंने अपने ससुर के नाम पर रखा था, जो मुंबई में मशहूर डेंटिंस्ट थे। फिल्म शोले की स्क्रिप्ट और डायलॉग्स लिखने के लिए सलीम-जावेद को डेढ़ लाख रुपये दिए गए थे। एक समय में ये जोड़ी हिट मानी जाती थी लेकिन आपसी मनमुटाव की वजह से दोनों अलग हो गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
सलीम खान, सलमा खान - फोटो : Twitter
सलीम खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 1964 में सुशीला चरक से शादी की थी। शादी से पहले सलीम खान ने करीब 5 साल तक उन्हें डेट भी किया। शादी के बाद सुशीला ने अपना नाम बदलकर सलमा खान रख लिया। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान हैं और एक बेटी अलवीरा है। जल्द ही इस प्यार में किसी और एंट्री हो गई।

4 of 5
Helen - फोटो : Social Media
1957 में हेलेन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी लेकिन उनकी बेवफाई ने हेलेन को एक एक पैसे का मोहताज कर दिया था। ऐसे में हेलेन का साथ दिया सलीम खान ने। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई हेलेन को फिर से काम मिलने लगा। उस वक्त सलीम पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन प्यार के आगे किसका बस चलता है। तमाम ऐतराज के बावजूद दोनों ने 1981 में शादी कर ली। 

ये भी पढ़ें- गुरु दत्त की आत्महत्या के सदमे से नहीं उबर पाईं गीता दत्त, शराब ने छीन ली जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलीम और हेलेन की शादी के बाद खान परिवार में खूब मनमुटाव हुए। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान और सलमान खान सहित तीनों भाई हेलेन के बिल्कुल खिलाफ थे। सलमान, अरबाज और सोहेल तो हेलेन से बात तक नहीं करते थे। लेकिन वक्त के साथ हर मरहम भर गया और आज पूरा परिवार मिल जुल कर रहता है और हर फंक्शन में साथ नजर आते हैं। सलमान को हर मौके पर ये कहते हुए पाया गया कि कि उनकी दो मां हैं। बता दें हेलेन का सलीम खान से कोई बच्चा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें