एक ही साल में हजार, हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली दो वर्ल्डवाइड हिट फिल्में देने वाले ‘बॉक्स ऑफिस के बादशाह 2.0’ को असल चुनौती देकर साउथ अभिनेता प्रभास एकाएक फिर से सुर्खियों में आ गए। प्रभास की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और इसने उनके अखिल भारतीय स्टार होने के दावे पर भी सवालिया निशान लगाया था। सूत्र बताते हैं कि ‘बाहुबली’ सीरीज से बनी अपनी इमेज को हिंदी पट्टी में फिर से हासिल करने के लिए ही प्रभास ने सीधे शाहरुख खान से टकराने का फैसला किया है। और, इस फैसले से मुंबई फिल्म जगत में काफी हलचल है।