प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की की फिल्म 'सलार: पार्ट वन सीजफायर' आज रिलीज हो गई है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच प्रभास के फैंस के लिए एक खुशखबरी भी आ गई है। 'सलार' के दूसरे पार्ट की भी पुष्टि हो गई है। जी हां, प्रभास की फिल्म के पहले पार्ट में ही 'सलार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम' की भी पुष्टि हो गई है।