प्रशांत नील, प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रशांत नील ने कहा, 'जो फिल्में स्वाभाविक रूप से बनती हैं वे हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती हैं। आप एक पैन इंडिया फिल्म बनाने की योजना नहीं बना सकते, आप योजना बनाकर यह नहीं कह सकते कि मैं इसे एक अखिल भारतीय फिल्म बनाने के लिए इंडस्ट्री से इन अभिनेताओं को ले रहा हूं।' बता दें कि प्रभास की सालार की कहानी दो दोस्तों देवा और वर्धा के इर्द-गिर्द घूमती है। प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं। शुक्रवार, 22 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।