कमल हासन की बेटी और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बारे में एक ऐसी बात बताई है जिससे हर ओर उनकी ही चर्चा हो रही है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान श्रुति ने खुलासा किया है कि वह अपनी नाक की सर्जरी करा चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस पर लोग कैसी प्रतिक्रिया देते हैं इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। Sapna Choudhary: करवा चौथ पर पिया के प्यार में बावरी हुईं सपना, हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहने आईं नजर
विज्ञापन
2 of 4
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत में श्रुति ने कहा, 'मैंने नोज सर्जरी करावाई है। मेरी नाक टूट गई थी। इस टूटी नाक के साथ ही मैंने अपनी डेब्यू फिल्म में काम किया था। इसके बाद मैंने सर्जरी कराने का फैसला लिया क्योंकि मैं सुंदर दिखना चाहती थी। अगर मैं खूबसूरत दिखना चाहती हूं तो इसमें क्या समस्या है? मैं कैसी दिख रही हूं ये मैं किसी को जस्टिफाई नहीं कर सकती। यह मेरा शरीर है, इसे मैं जैसे चाहूं वैसे रखूं।' Love Story: पहले किया मोहब्बत का सफर, फिर छू ली तलाक की दहलीज, पढ़ें धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते के उतार-चढ़ाव
विज्ञापन
3 of 4
श्रुति हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि मैं इन चीजों का प्रचार नहीं करती हूं। अगर आप इसे करना चाहते हैं तो करें वरना न करें लेकिन मैं जो चाहती हूं मुझे करने दें। आगे श्रुति बताती हैं कि करियर की शुरुआत में लोग उनके लुक पर टिप्पणी किया करते थे। उनका कहना था कि श्रुति का चेहरा भारतीय जैसा नहीं बल्कि विदेशी जैसा लगता है। हालांकि मुझे शुरुआत में ज्यादातर रोल गांव की लड़कियों के ही मिले। Bigg Boss 16: 'बिग बॉस' के घर में बढ़ीं साजिद की मुश्किलें, शर्लिन चोपड़ा ने भेजा कानूनी नोटिस
बता दें कि श्रुति जल्द ही फिल्म सालार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में दिखेंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इसके अलावा एक्ट्रेस चिरंजीवी की फिल्म मेगा 154 में भी वह काम करती नजर आएंगी। Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने सरेआम किया सौंदर्या को किस, भड़क उठे गौतम विग