फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए किस हद तक गुजर जाते हैं सेलिब्रिटी, इस एक्ट्रेस को मिला एक रात के लिए करोड़ों का ऑफर

Sun, 03 Feb 2019 01:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood - फोटो : file photo
किसी भी फिल्म को करने में डायरेक्टर, एक्टर और क्रू मेंबर तक हर कोई पूरी जी जान से मेहनत करता है। महीनों की मेहनत के बाद जब फिल्म रिलीज के लिए तैयार होती है तो उसके प्रमोशन में उसके एक्टर्स कोई कसर नहीं छोड़ते। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखते हैं कि ये स्टार्स आखिर किस-किस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रिया प्रकाश - फोटो : self
आंखों से इशारे करके रातोंरात स्टार बनीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो ने खूब तहलका मचा दिया था। प्रिया के जिस 26 सेकेंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था वह उनकी फिल्म ओरु अदार लव का था। इस वीडियो के बाद प्रिया प्रकाश को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा था। दरअसल उनका ये वीडियो फिल्म के प्रमोशन के लिए यूज किया गया था हालांकि फिल्ममेकर्स को इतनी उम्मीद नहीं थी कि ये वीडियो इतना हिट हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
sakshi chaudhary
तेलुगू एक्ट्रेस साक्षी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। साक्षी चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करने के बाद उनके नंबर पर कुछ लोग भद्दे मैसेज भेजने लगे। इस बात का खुलासा खुद साक्षी ने किया था। साक्षी ने ट्वीट कर बताया था कि इन मैसेज में सेक्सुअल फेवर की बात की जा रही है। वीडियो देखने के बाद लोग पागल हो गए हैं। मुझे एक रात के एक करोड़ रुपए ऑफर कर रहे हैं लेकिन वे मूर्ख हैं। मैं बिकाऊ नहीं हूं। बस मुझे देखकर काम चलाओ और मैगनेट देखने फर्स्ट शो जाओ।' कहा यही जा रहा है साक्षी चौधरी का ये महज प्रमोशन हथकंडा है क्योंकि उनकी नई फिल्म जल्द रिलीज होने जा रही है।

4 of 6
aamir khan - फोटो : file photo
आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए जितनी मेहनत करते हैं उसके प्रमोशन में भी वो कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। जब आमिर की फिल्म कयामत से कयामत रिलीज होने वाली थी, तो मुंबई की सड़कों पर आमिर खुद अपने पोस्टर्स लगवाए थे, जिस पर लिखा था, ‘हू इज आमिर खान? आस्क द गर्ल नेक्सट डोर’। इस नए अंदाज में प्रमोशन का नतीजा था कि आमिर की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में खूब क्रेज पैदा हुआ और फिल्म सुपरहिट हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
ranveer singh
एनर्जी से भरपूर एक्टर रणवीर सिंह प्रमोशन भी जोशो खरोश के साथ करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सिंबा रिलीज हुई। दर्शकों का रिएक्शन देखने रणवीर खुद सिनेमाघर तक पहुंचे और दर्शकों को देखने के लिए वो सिनेमाहॉल की छत पर ही चढ़ गए। यही नहीं रणवीर तो वहां पहुंचकर नाचने लगे। इस दौरान उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vidya balan
अपने दम पर फिल्म चलाने का माद्दा रखने वालीं विद्या बालन की फिल्म कहानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में विद्या एक प्रेग्नेंट लेडी पर बनी हुई हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान विद्या बालन बेबी बंप के साथ ही नजर आईं। विद्या का ये अवतार देख पहले तो लोग शॉक रह गए। बाद में पता चला कि असल में विद्या तो फिल्म के कैरेक्टर के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें