फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना के 'फेविकोल' के आगे मलाइका की 'मुन्नी बदनाम हुई', 'दंबग 3' को लेकर अरबाज का बड़ा फैसला

Sun, 03 Feb 2019 01:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर आने के बाद दर्शक अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सलमान की फिल्म 'दबंग 3' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर को जानकर फैंस खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Fevicol song
दंबग में 'मुन्नी बदनाम हुई' आइटम सांग ने बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। इस गाने में अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा नजर आई थीं। यह गाना इतना हिट हुआ कि हर पार्टी का थीम सांग बन गया। इसके बाद दबंग-2 में 'फेविकोल से' गाने ने तहलका मचा दिया था। इस गाने में करीना कपूर का बेहद हॉट अंदाज दिखा था। खबर है कि दबंग-3 में भी करीना एक आइटम सांग करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor khan - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शेट्टी से मुलाकात करने के बाद करीना कपूर ने अरबाज खान से जुहू में मुलाकात की थी। इसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरबाज ने करीना को 'दबंग 3' के लिए फाइनल कर लिया है। अगर इस फिल्म में करीना कपूर खान को साइन किया जाता है तो वह प्रभुदेवा के निर्देशन पर ठुमके लगाएंगी।

4 of 5
दबंग 3 - फोटो : Poster
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और महेश मांजरेकर की बेटी अश्वनी मांजरेकर का नाम तो इस फिल्म के लिए पहले से तय है, इसके अलावा अन्य कलाकारों को किरदारों के हिसाब से फिट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च में शुरू होगी और सेट्स बनाने का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले खबर आई थी कि दंबग-3 में विलेन के लिए किरदार के लिए सलमान खान को एक सुपर स्टार मिल गया है। हाल ही में सलमान खान ने कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप की ट्विटर पर जमकर तारीफ की थी। तब से ऐसी खबरें हैं कि सलमान, किच्चा सुदीप को 'दबंग 3' में विलेन का किरदार दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें