फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास नहीं आया सलमान खान को फिल्म निर्माता बनना, अगली फिल्मों के लिए लिया ये बड़ा फैसला

Sat, 01 Feb 2020 12:41 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी पिछली कुछ फिल्मों के साथ दर्शकों और समीक्षकों के हाथों बुरा सलूक हो जाने की वजह से अब हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान आगे के लिए सचेत हो गए हैं, और अब सारे कदम शाहरुख खान की तरह फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। अपनी फिल्मों से हिंदुस्तान में लगातार सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर रिकॉर्ड कायम करने वाले सलमान अब अपनी ही फिल्मों में पैसा लगाने से कतरा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हाल ही में रिलीज हुई सलमान की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी 'दबंग' की फिल्म 'दबंग 3' ने उनके हौसलों को गहरी चोट पहुंचाई है। इस फिल्म ने सलमान की आशाओं के विरुद्ध प्रदर्शन किया, और कमाई और वाहवाही दोनों से सलमान को वंचित रखा। सलमान की पिछली हिट फिल्म 'भारत' ने भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, जितना इस फिल्म से पहले 'टाइगर जिंदा है' ने किया। 
विज्ञापन

3 of 6
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान के प्रोडक्शन में बनीं उनके दोस्तों और रिश्तेदारों की फिल्मों ने भी उनकी लुटिया ही डुबोई, जिसमें नोटबुक, हीरो, लवयात्री जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन अब सलमान अपनी आने वाली फिल्मों के लिए सेफ गेम खेल रहे हैं, और अपना पैसा न लगाकर इंडस्ट्री की दूसरी बड़ी निर्माता कंपनियों को आगे कर रहे हैं।

4 of 6
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खुद ही निर्मित कर रहे हैं, इसके बाद उनकी घोषित फिल्मों; कभी ईद कभी दीवाली और किक 2 को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक साजिद नाडियाडवाला निर्मित और निर्देशित करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक करीबी सूत्र ने बताया, 'साजिद नाडियाडवाला सबसे लंबे समय तक एक निर्माता रहे हैं और उन्होंने सलमान के साथ फिल्मों का एक शानदार सफर तय किया है। साजिद भी खानों के लिए परिवार की तरह हैं, और इसलिए सलमान ने राधे के बाद अपनी दोनों फिल्में साजिद नाडियाडवाला को सौंप दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान और सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही साजिद की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' सलमान की राधे के बाद अगली रिलीज होगी और इसके बाद फिर 'किक 2' का नंबर आएगा, जिसे साजिद खुद निर्देशित करेंगे।' सलमान की सूरज बड़जात्या के साथ भी फिल्म की बात चल रही है जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी, लेकिन इससे पहले वह अपनी बाकी घोषित फिल्मों को पूरा करेंगे।


पढ़े: 1000 से अधिक फिल्मों में काम कर चुका है ये साउथ का कॉमेडी किंग, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें