निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला 18 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सलमान खान के करियर को उंचाइयों तक पहुंचाने में साजिद नाडियाडवाला का अहम रोल है। दोनों ने साथ में जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्में दीं। इसके अलावा फिल्म किक का निर्देशन साजिद ने किया जो सलमान खान के करियर की एक बड़ी हिट है। निजी जिंदगी की बात करें तो साजिद ने पहली शादी अभिनेत्री दिव्या भारती से की थी। दिव्या भारती की मौत की वजह से वह विवादों में भी रहे। साजिद के जन्मदिन पर बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में...