फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत भाई वाजिद के नाम को साजिद ने बनाया अपना सरनेम, बोले- अब मेरा नाम साजिद-वाजिद है

Tue, 16 Mar 2021 02:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साजिद और वाजिद - फोटो : Social Media
साल 2020 ऐसे तो सभी के लिए खराब रहा लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ ज्यादा ही बुरा था। पिछले साल हमने कई सितारों को खोया था। म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का किडनी की बीमारी और कोविड-19 के कारण 1 जून 2020 को निधन हो गया था। इसके बाद से उनके भाई साजिद खान काफी दुखी रहते हैं। अक्सर वो अपने भाई को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं। हाल ही में साजिद ने वाजिद खान के नाम को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि मुश्किल समय में उनका सबसे ज्यादा सपोर्ट किसने किया।
विज्ञापन

2 of 5
साजिद और वाजिद - फोटो : Social Media
दरअसल, साजिद खान ने अपने भाई वाजिद के नाम को अपना सरनेम बनाने का फैसला किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में साजिद खान ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि लोग मुझे साजिद खान कहें, इसलिए मैंने वाजिद को अपना सरनेम मान लिया है। अब मेरा नाम साजिद-वाजिद है और यह अंत तक ऐसे ही रहेगा। वे शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, लेकिन मैं हर समय उसकी उपस्थिति को महसूस करता हूं। मैंने ऐसी धुनों की रचना शुरू कर दी है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था और मुझे लगता है कि यह वाजिद की वजह से ही है। मुझे लगता है कि वाजिद उन समय में मेरे साथ होता है।'
विज्ञापन

3 of 5
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : Social Media
साजिद ने कहा कि, 'मैं वाजिद के इतना करीब था कि सबके मना करने पर भी मैं पीपीई किट पहनकर उससे मिलने अस्पताल के आईसीयू में जाया करता था। एक समय ऐसा भी आया था कि जब मैंने सोचा अगर मुझे जाना है, तो मैं उसके साथ ही जाऊंगा। लेकिन उसे देखे बिना नहीं रह सकता। उसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है।' 

4 of 5
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : Social Media
सपोर्ट करने की बात पर साजिद कहते हैं, 'भाई को खोने के बाद मैंने सलमान भाई से कहा था कि मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब आग नहीं बची है। मेरा अब काम खत्म हो चुका है। उसके बाद से ही सलमान भाई मेरा बड़ा सपोर्ट बन गए हैं और उन्होंने मुझे मेरे मुश्किल दौर में संभाला है। आज मुझे जो कॉन्फिडेंस महसूस हो रहा है और मेरे अंदर की आग और भी ज्यादा हो गई है, उसकी वजह सलमान भाई ही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : Social Media
बता दें कि संगीतकार जोड़ी साजिद खान और वाजिद खान दो अलग-अलग व्यक्ति हैं। लेकिन साजिद-वाजिद के रूप में उनकी हमेशा एक ही पहचान रही है। साजिद इन दिनों रियलिटी टीवी सिंगिंग शो 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' के कंटेस्टेंट्स को जज कर रहे हैं। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ 'दबंग' (फ्रेंचाइजी), 'हीरोपंती', 'चश्मे बद्दूर', 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'एक था टाइगर', 'मुझसे शादी करोगी' और 'तेरे नाम' जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें