फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरा बानो का खुलासा, 'पूर्व प्रेमिका के लिए मुझे बीच सगाई में छोड़कर चले गए दिलीप कुमार, कुछ देर बाद आए थे वापस'

Mon, 07 Dec 2020 02:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार 11 तरीख को अपना 98वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। दिग्गज अदाकारा सायरा बानो के साथ उनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत मानी जाती रही है। सायरा बानो उनकी सेहत का काफी ख्याल रखती है। दिलीप कुमार और सायरा बानो की मोहब्बत के कई किस्से भी हैं, जिसकी चर्चा हमेशा सुनने को मिलती रहती है। अब अभिनेत्री ने दिलीप कुमार के साथ अपना एक हैरान कर देने वाला किस्सा बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार के बगल में बैठे असलम खान - फोटो : अमर उजाला
सायरा बानो दिग्गज अभिनेता से 22 साल छोटी हैं। इन दोनों की मोहब्बत के कई शानदार और बेहतरीन किस्से अक्सर मीडिया में सुनने को मिल सकते हैं। अब सायरा बानो ने खुलासा किया है कि जब वह दिलीप कुमार से सगाई कर रही थीं अभिनेता को जल्दीबाजी में अपनी सगाई छोड़कर जाना पड़ा था। इसके पीछे की वजह दिलीप कुमार की पूर्व गर्लफ्रेंड रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : Social Media
सायरा बानो ने हाल ही में एक अंग्रेजी वेब साइट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार की सेहत और अपनी प्रेम कहानी के बारे में लंबी बातचीत की। अपनी सगाई के किस्से को बताते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने कहा, 'जब हमारी सगाई हो रही थी तो एक लड़की थी जोकि फिल्म इंडस्ट्री से अलग थी। कहा जाता था कि वह दिलीप साहब की प्रेमिका थी और उनकी दिवानी थी, उसने नींद की गोलियां खा ली थीं।' 

4 of 5
दिलीप कुमार के साथ सायरा बानो - फोटो : file photo
सायरा बानो ने आगे कहा, 'जैसे ही दिलीप साहब को यह पता चला तो वह तुरंत मुझे सगाई छोड़कर उसके पास पहुंचे और उसको समझाया कि वह मुझसे प्यार करते हैं। उन्होंने किसी तरह उस लड़की को समझाकर शांत किया और वापस अपनी सगाई के आयोजन में आए। मुझे इस तरह की चीजों की आदत पड़ गई थी। बहुत सी लड़कियां उनकी कार से सामने खड़ी हो जाती थीं और चाहती थीं कि दिलीप साहब उनपर कार चढ़ा दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : file photo
इसके अलावा सायरा बानो ने दिलीप कुमार और अपनी मोहब्बत के बारे में और भी कई ढेर सारे खुलासे किए। आपको बता दें कि दिलीप कुमार और सायरा बानो की गिनती हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में होती है। इन दोनों ने लंबे समय तक सिनेमा के लिए काम किया और फिल्मी पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। दिलीप कुमार और सायरा बानो अब फिल्मी पर्दे से पूरी तरह से दूर हैं। 

पढ़ें: सेल्स एग्जीक्यूटिव की जॉब कर चुकी हैं अंबानी परिवार ही होने वाली 'बहू' राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी को कर रही हैं डेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें