फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ के दो साल पूरे, निर्देशक ने किया भावुक पोस्ट

Mon, 07 Dec 2020 02:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : isntagram/gattukapoor
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ को रिलीज हुए दो साल हो गए हैं। इस मौके पर दुनियाभर से सुशांत के प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : केदारनाथ
केदारनाथ से ही सारा अली खान ने डेब्यू किया था हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता नहीं मिली थी। फिल्म की रिलीज से पहले काफी बज था क्योंकि सारा की यह पहली फिल्म थी। सात दिसंबर 2018 को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
अभिषेक कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केदारनाथ के दो साल पूरे होने पर निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इतनी सारी यादें कूट कूट के भरी हैं। फिर भी खाली खाली सा लगता है।'
 

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : केदारनाथ
अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर फिल्म के गाने की एक लाइन लिखी- 'द्वंद दोनों लोक में विषामृत पे था छिड़ा, अमृत सभी में बांट के, प्याला विष का तूने खुद पिया.. नमो नमो जी शंकरा, भोलेनाथ शंकरा।' इसके साथ अभिषेक कपूर ने हैशटैग दिया- #2yearsofkedarnath #2YearsOfSSRAsMansoor

विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter-@itsSSR
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 2013 में टीवी से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। अभिनेता की पहली फिल्म अभिषेक कपूर की काई पो चे थी जिसमें उन्होंने राजकुमार राव और अमित साध के साथ अभिनय किया था। केदारनाथ के बाद सुशांत फिल्म धोनी, सोनचिरैया, छिछोरे और ड्राइव में नजर आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे, जिसके बाद सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। सुशांत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने खुलासा किया था कि फिल्म के दौरान सारा और सुशांत रिलेशनशिप में भी थे। सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने सारा अली खान से पूछताछ की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें