बॉलीवुड में किस हीरो-हीरोइन की जोड़ी बना दी जाए, कुछ पता नहीं होता । कभी-कभी तो रिश्तेदार ही एक-दूसरे के अपोजिट काम करते नजर आते हैं । हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में सोनम कपूर और अनिल कपूर पिता-बेटी का रोल करते नजर आए । असल जिंदगी में भी दोनों पिता-बेटी हैं । वहीं कुछ एक्ट्रेस ने अपने जेठ और जीजा के साथ भी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस किया और ये जोडि़यां हिट भी हुईं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
karisma kapoor
सैफ अली खान-करिश्मा कपूर
सैफ और करिश्मा ने फिल्म 'हम हम साथ हैं' में एक-दूसरे के अपोजिट काम किया था। रिश्ते में करिश्मा, सैफ की साली हैं ।
विज्ञापन
3 of 9
supriya pathak
नसीरुद्दीन शाह-सुप्रिया पाठक
नसीरुद्दीन ने फिल्म 'मासूम' में सुप्रिया के साथ रोमांस किया था। नसीर ने सुप्रिया की बहन रत्ना शाह पाठक के साथ शादी की। इस फिल्म में भी जीजा-साली साथ नजर आए थे ।
4 of 9
neetu singh rishi kapoor
रणधीर कपूर-नीतू सिंह
नीतू ने ऋषि के बड़े भाई रणधीर के साथ 'हीरालाल पन्नालाल' और 'ढोंगी' जैसी फिल्मों में काम किया। दिलचस्प बात यह है कि नीतू ने अपनी डेब्यू फिल्म 'रिक्शावाला' में रणधीर के साथ काम किया था। नीतू सिंह ने रणधीर कपूर के भाई ऋषि कपूर से शादी की है । रिश्ते में नीतू, रणधीर की भाभी लगीं ।
विज्ञापन
5 of 9
शम्मी कपूर, गीता बाली
राज कपूर-गीता बाली
राज कपूर ने गीता के साथ फिल्म बावरे नैन में काम किया। गीता ने बाद में राज के छोटे भाई शम्मी के साथ शादी की।
विज्ञापन
6 of 9
सिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना-सिंपल कपाड़िया
राजेश ने अपनी पत्नी डिंपल की बहन सिंपल को फिल्म 'अनुरोध' के जरिए लॉन्च किया था। इस फिल्म में सिंपल के अपोजिट राजेश ही थे।
विज्ञापन
7 of 9
sridevi
अनिल कपूर-श्रीदेवी
अनिल और श्रीदेवी की जोड़ी तो बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में से एक है। इन दोनों ने तकरीबन 14 फिल्मों में साथ काम किया। श्रीदेवी ने अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर के साथ शादी की थी ।
8 of 9
rani mukherjee
उदय चोपड़ा-रानी मुखर्जी
उदय ने अपनी भाभी रानी के साथ फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में रोमांस किया था। उस वक्त रानी ने आदित्य चोपड़ा से शादी नहीं की थी ।
अजय देवगन-रानी मुखर्जी
रानी और काजोल एक दूसरे की कजिन है। काजोल के पति और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने रानी के साथ 'चोरी-चोरी' और 'एलओसी' जैसी फिल्मों में काम किया।