फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मस्ती भरे दिन याद कर रहे सैफ के बेटे इब्राहिम, तस्वीरें साझा कर कही ये बात

Sat, 27 Jun 2020 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही हैं। ऐसे में कई सितारों से लेकर स्टार किड्स सोशल मीडिया पर ये बता चुके हैं कि वो बाहर निकलना चाहते हैं। लंबे समय से घर पर रहकर वो ऊब रहे हैं। अब इस लिस्ट में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान को समंदर से काफी लगाव है। वो अक्सर ऐसी तस्वीरें साझा करते रहे हैं जिसमें वो परिवार के साथ समंदर किनारे समय बिताते नजर आए हैं। लॉकडाउन में समंदर जाना तो दूर वो घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों के साथ इब्राहिम ने कैप्शन में लिखा, 'लंबे वक्त से समंदर नहीं देखा।' इन तस्वीरों में इब्राहिम जेटस्की चलाते और समंदर में गोते लगाते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
इब्राहिम और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान फिल्मों से दूर रहकर भी खबरों में बने रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में इब्राहिम ने अपनी बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ एक तस्वीर साझा की थी जिसमें दोनों एक्सरसाइज करते नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो तस्वीर साझा की उसमें वो और सारा अली खान साथ में एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस तस्वीर में उनका प्यारा डॉगी भी बैठा हुआ है। जो दोनों को  निहार रहा है। भाई-बहन की इस तस्वीर को यूजर्स ने बहुत पसंद किया।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की अनदेखी तस्वीर आई सामने, क्यूट अंदाज में दिखीं रिद्धिमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें