फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के साथ ‘सौगंध’ में नजर आई थीं ये हीरोइन, 50 साल की उम्र में भी लगती हैं ग्लैमरस

Sat, 27 Jun 2020 12:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शांति प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' में अक्षय के एक गरीब लड़के का रोल निभाया था। ये अक्षय की बतौर लीड एक्टर डेब्यू फिल्म थी। ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया नाम की हीरोइन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले महज 18 साल की उम्र में शांतिप्रिया ने तमिल फिल्म Enga Ooru Paatukran से ऐक्टिंग डेब्यू कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
शांति प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी फिल्मों में डेब्यू से पहले तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में 24 फिल्में कर चुकी थीं। साउथ इंडिया में उनका बड़ा नाम था। सौगंध फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया की केमेस्ट्री और उनके लुक्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में अक्षय और शांति प्रिया के बीच एक किस भी था जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
shantipriya - फोटो : social media

शांति प्रिया का करियर इस समय अपने चरम पर था। लेकिन 1999 में शांति प्रिया ने एक्टर सिद्धार्थ राय शादी कर ली। और फिल्मों को अलविदा कह दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2004 में उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पति की मौत के बाद परिवार का सारा भार शांति प्रिया के कंधों पर आ गया।

4 of 5
Akshay Kumar and Shantipriya - फोटो : file photo
लेकिन पति के गम और बच्चों की जिम्मेदारियों ने शांतिप्रिया को झुकने नहीं दिया। शांति प्रिया को अपने दो बेटों को भी पालना था और यही सोचकर उन्होंने 2008 में वापसी की। वो 'माता की चौकी' और 'द्वारिकाधीश' जैसे दो टीवी शोज में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शांति प्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2011 में ही शांति प्रिया राज सिप्पी के निर्देशन में बनी 'हैमिल्टन पैलेस' फिल्म में भी नजर आईं। शांति प्रिया अपने बेटों के साथ पर्दे से दूर जिम्मेदारियों की जिंदगी जी रही हैं। कुछ रिपोट्स के मुताबिक शांति प्रिया बिग बॉस सीजन 14 में नजर आ सकती हैं। शांति प्रिया 50 की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस लगती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें