सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने अभी फिल्मों में एंट्री की भी नहीं है और उससे पहले ही उनके तेवर सामने आने लगे हैं। आमतौर पर सारा अपने डेब्यू और हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए ही चर्चा में रहती हैं, लेकिन इन दिनों जिस वजह से वो लाइमलाइट में हैं वो आपको हैरान कर देगी।
विज्ञापन
2 of 5
सारा अली खान रिया चक्रवर्ती
दरअसल हाल ही में सारा अली खान ने मुंबई के एक सेलून के मैनेजर और बाकी लोगों से बदतमीजी की और गाली-गलौज भी की। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा, लेकिन मिड-डे में छपी एक खबर के मुताबिक, सारा अपनी दोस्त और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ हाल ही में मुंबई के एक सैलून में गईं।
विज्ञापन
3 of 5
सारा अली खान रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Yogen Shah/Bollywoodlife
वहां जब बिल पे करने की बारी आई तो उन दोनों के कार्ड रिजेक्ट कर दिए गए।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Filmibeat
इतना ही नहीं, सैलून के मैनेजर ने आकर भी उन्हें बड़े सलीके से बताया कि कार्ड मशीन काम नहीं कर रही है और इसलिए वो कार्ड एक्सेप्ट नहीं कर सकते, लेकिन ये क्या ? सारा अली खान को गुस्सा आ गया और उन्होंने आव देखा ना ताव, मैनेजर के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। रिया चक्रवर्ती ने भी बदतमीजी की।
हालांकि मिड-डे को ही दिए एक बयान में सैलून के मालिक ने ऐसी किसी भी घटना के होने से मना किया है और कहा है कि उनके सैलून में ऐसा कुछ नहीं हुआ और सारा, रिया उनकी अच्छी क्लाइंट हैं।
वहीं रिया चक्रवर्ती ने भी इस तरह की खबरों को बकवास बताया है।