सैफ अली खान अमृता सिंह
- फोटो : social media
तलाक के बाद अमृता ने एलिमनी ना देने का आरोप लगाया था। इस पर सैफ ने कहा था, 'मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने थे। इसमें से 2.5 करोड़ मैं दे चुका हूं। इसके अलावा, मैं 1 लाख रुपए प्रति महीने की राशि अलग से दे रहा हूं। तब तक, जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता। मैं कोई शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं।' सैफ ने आगे कहा था, 'मैंने उससे वादा किया है कि मैं उसे बाकी के पैसे भी चुका दूंगा। मैं अपनी वाइफ की रिस्पेक्ट करता हूं। मेरे वॉलेट में बेटे इब्राहिम की फोटो है। जब मैं उसकी तस्वीर देखता हूं तो मुझे रोना आ जाता है। मुझे मेरे बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है।