Saif Ali Khan Kareena Kapoor Video: 21 जनवरी को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज सैफ अली खान रविवार को करीना कपूर खान के साथ बाहर निकले। हमले के बाद सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने उन्हें घेर रखा है।
विज्ञापन
1 of 5
कड़ी सुरक्षा के बीच सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान और करीना कपूर खान आज रविवार की सुबह घर से बाहर निकले। 16 जनवरी को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में कुछ घुसपैठियो ने सैफ पर चाकू से कई बार जानलेवा हमला किया था। हमले के पांच दिन बाद 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। आज सैफ और करीना को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलते हुए पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। सैफ अली खान पर हमले के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा शेयर किए हुए इस वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बांद्रा स्थित घर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सैफ पर चाकू से किए गए हमले के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर लाया गया। इस दौरान सैफ के साथ पुलिस भी दिखाई दी।
विज्ञापन
3 of 5
सैफ पर हुआ था चाकू से हमला
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
इस दौरान करीना कपूर पति सैफ से आगे चलती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि सैफ सुरक्षाकर्मियों के साथ पीछे-पीछे चल रहे हैं। करीना ने कैजुअल ग्रे स्वेटशर्ट, ब्लैक ट्रैक पैंट और ब्लैक बेसबॉल कैप पहनी हुई है।
एक साथ नजर आए सैफीना
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
इस बीच, सैफ ने डेनिम के साथ नेवी-ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगाए हुए हैं। इस दौरान कपल तेजी से कार की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
पहले से बेहतर है सैफ की सेहत
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
दरअसल, सैफ को 16 जनवरी की सुबह मुंबई स्थित उनके घर पर एक घुसपैठिये ने चाकू मार था, जिसके बाद सैफ को तीन चोटें आई थीं, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिने हिस्से पर और सबसे ज्यादा चोटें पीठ पर यानी रीढ़ की हड्डी में थीं। डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी में फंसी नुकीली चीज को निकाल कर चोट को ठीक किया। फिलहाल, सैफ अस्पताल से बाहर आ चुके हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।