अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान को श्रद्धांजलि दी। अक्षय ने पोस्ट में लिखा, ''स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है। हम लोग आज आजाद हैं क्योंकि कल बहुत लोगों ने इसके लिए बलिदान दिया था।आइए अपने कार्यों से इस स्वतंत्रता का सम्मान करें और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।''