सारा अली खान अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अतरंगी रे’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई है और फिल्म को दर्शकों का बहुत ही प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन अगर फिल्म में किसी के किरदार को लोग सबसे अधिक रिंकू यानी की सारा अली खान। सारा अली खान इस फिल्म में बिहार में रहने वाली लड़की हैं और वहां की भाषा सारा ने बहुत ही अच्छे से पकड़ी है।
सैफ अली खान की आंखों में आए आंसू
जहां एक तरफ सारा पर फैंस इस फिल्म के बाद खूब प्यार लुटा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता सैफ अली खान ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद खुद के आंसू नहीं रोक पाए। सैफ अली खान रो पड़े और उन्होंने अपनी बेटी सारा को भी काफी भावुक कर दिया। इस बात का खुलासा एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान खुद सारा अली खान ने किया। सारा अली खान ने बताया कि उनके पिता ने रोते हुए उनसे क्या कहा।