सनी लियोनी (Sunny Leone) का गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' (Madhuban Song) रिलीज के बाद से ही विवादों में है। म्यूजिक कंपनी 'सारेगामा' ने रविवार को बताया कि कंपनी अपनी 'मधुबन' गाने के लिरिक्स जल्द ही बदल देगी। हालांकि बावजूद इसके इस गाने को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। सोशल मीडिया पर सनी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। ट्विटर पर #Arrest_Sunny_Leone सुबह से ही ट्रेंडिंग में बना हुआ है। एक यूजर ने लिखा है, सनी लियोनी का हिन्दू धर्म को आघात पहुंचाने वाला गाना ''मधुबन में राधिका नाचे'' में अभी तक बदलाव नहीं किया गया है। हम लोग कब तक बॉलीवुड के खिलाफ चुप बैठे रहेंगे। यह लगातार हमारी संस्कृति को नष्ट कर रहे हैं। सनी लियोनी की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में एक मशहूर कहावत है, ‘रुआंसी बैठी रहैं, भइया आ गए।’ ऐसा ही कुछ शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘जर्सी’ के साथ हुआ है। क्रिकेट पर बनी फिल्म फिल्म ‘83’ के औसत से भी खराब प्रदर्शन के बाद इस फिल्म को लेकर न तो फिल्म बाजार में और न ही दर्शकों में किसी तरह की उत्सुकता देखी जा रही थी, माना यही जा रहा था कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर भी फिल्म ‘कबीर सिंह’ के कलेक्शन के बराबर नहीं कमा पाएगी और कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी। फिल्म के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। इसकी नई रिलीज डेट का एलान बाद में किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर इसके सितारे शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर बीते कुछ हफ्तों से इसका लगातार प्रचार करते रहे हैं।
सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ के बाद से अपने अगले फिल्म प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहीं कोरियोग्राफर निर्देशक फराह खान जल्द ही हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना की बायोपिक का निर्देशन करती नजर आएंगी। राजेश खन्ना के जन्मदिन से एक दिन पहले शुरू हुई इन चर्चाओं के साथ ही संभव ये भी है कि फराह खान की बतौर निर्देशक सात साल बाद बड़े परदे पर वापसी हो जाए। फराह खान ने तमाम सुपरहिट हिंदी फिल्मों में गानों का निर्देशन किया है। बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ ब्लॉकबस्टर रही। उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने भी रिकॉर्ड बिजनेस किया। राजेश खन्ना की ये बायोपिक लेखक गौतम चिंतामणि की किताब ‘डार्क स्टार: द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना ’ पर आधारित होगी।
रामायण बनाने वाले रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा अक्सर अपनी बोल्डनेस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। एक बार फिर से वह अपनी बोल्ड ड्रेस की वजह से चर्चा में आ गई हैं। साक्षी चोपड़ा लेटेस्ट तस्वीरों में जालीदार कपड़े पहने दिख रही हैं। साक्षी चोपड़ा सिर्फ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ही नहीं और मॉडल ही नहीं, बल्कि एक गायिका भी हैं। साक्षी को कई लोग इंस्टाग्राम क्वीन के नाम से भी बुलाते हैं। दरअसल साक्षी की इंस्टाग्राम पर लंबी फैन लिस्ट है। वहीं उनके फोटोज भी सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार साक्षी ने कुछ ऐसा पहन लिया कि सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में तो ठीक ठाक कमाई की लेकिन तीसरे और चौथे दिन का कलेक्शन आधे से भी कम रह गया। चौथे दिन के कलेक्शन से ये तो साफ हो चुका है कि फिल्म का गेमओवर हो गया है और अगर ऐसा ही रहा तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाएगी। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी क्रिसमस की छुट्टी पर फिल्म ने तकरीबन 16 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन महज 17 करोड़ ही रहा। माना जा रहा था कि फिल्म छुट्टियों पर अच्छा कलेक्शन करेगी लेकिन आंकड़े ठीक इसके उलट आए। फिल्म के चौथे दिन के आंकड़े और भी हैरान कर देने वाले हैं। चौथे दिन 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 6.5 से 7 करोड़ की कमाई ही की है।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड तक में नाम कमाया है। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। श्वेता उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और श्वेता तिवार ने ट्रडिशनल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने लाल रंग की साड़ी कैरी की है, जिसमें वे बेहद सुंदर लग रही हैं। उनके साथ में उनके बेटे रेयांश भी नजर आ रहे हैं। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे शादी के ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। श्वेता ने लाल रंग की रफल साड़ी पहनी है, जिसमें गोल्डन गोटा वर्क और लेस ट्रिम्स हैं। साड़ी में चारो तरफ किनारों पर बॉर्डर में स्कर्ट स्टाइल फ्लेयर्स हैं। इस साड़ी को उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया है। हॉल्टर नेक पर भारी कढ़ाई की गई है।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बहुत अच्छे कलाकार तो हैं ही, इसके साथ ही वे एक बहुत अच्छे पिता भी हैं। अजय देवगन हर परिस्थिति में हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े नजर आते हैं। बड़े पर्दे के साथ ही अजय देवगन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। वे अपने परिवार के साथ पिक्स शेयर करते रहते हैं। अब अजय देवगन में अपने बेटे युग के साथ एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक ही तरह से पोज देते नजर आ रहे हैं। बेटे युग के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन भी दिया है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे युग देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अजय देवगन नेवी की ड्रेस में हैं और कैमरा से शूट करते हुए नजर आ रहे हैं। अजय के बेटे युग देवगन भी इसी तरह कैमरे से शूट करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा है, अंतर बताओ।
एस एस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ के जाने-माने निर्देशक एसएस राजामौली इस समय अपनी आगामी फिल्म RRR के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में साउथ स्टार जूनियर एनटीआर, एक्टर राम चरण और आलिया भट्ट नजर आएंगी। ये फिल्म 7 जनवरी 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और एक्टर राम चरण पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म RRR के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में निर्देशक राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' के बारे में खुलासा किया। राजामौली ने इस दौरान 'महाभारत' की स्टार कास्ट को लेकर भी बात की। उन्होंने यह भी बताया कि क्या वह इस प्रोजेक्ट (महाभारत) में जूनियर एनटीआर और रामचरण को कास्ट करेंगे।
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और सुपर स्टार नागा चैतन्य इंडस्ट्री के चर्चित कपल में से एक थे। इनके तलाक की खबर से फैंस को काफी झटका लगा था। सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य तलाक का ऐलान करने के बाद से ही बिल्कुल अलग हो गए थे। इन दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की जानकारी दी थी। हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई थी। तलाक की खबर के बाद ये दोनों अलग रह रहे थे और यहां तक कि किसी जगह पर इन्हें एक साथ देखा भी नहीं गया, लेकिन हाल ही में इन दोनों को एक जगह स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा और नागा चैतन्य को हैदराबाद में रामानायडू के स्टूडियो में देखा गया।
बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। शहनाज गिल ने अपने चुलबुले अंदाज लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद फैंस उन्हें और उनके इस अंदाज को देखने के लिए तरह गए थे। अगर शहनाज कहीं नजर भी आती हैं उनके चेहरे पर मुस्कुराहट जैसे गायब सी हो गई थी। हाल ही में शहनाज गिल को अपने मैनेजर की सगाई में डांस करते हुए देखा गया। जिसके बाद उसकी वीडियो तेजी से वायरल हुई। फैंस इस बात से बेहद खुश नजर आए, लेकिन तभी बिग बॉस 13 के प्रतिभागी रहे आसिम रियाज ने उन्हें लेकर ट्वीट कर दिया। जिसके बाद फैंस ने आसिम रियाज की जमकर फटकार लगाई।