सैफ अली खान
- फोटो : social media
जिस वक्त यह घटना हुई उस समय मौके पर उस समय अभिनेत्री करीना कपूर खान, उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा समेत कुछ और दोस्त भी थे। पुलिस के अनुसार, जब इकबाल मीर शर्मा ने अभिनेता और उसके दोस्तों की बातचीत का विरोध किया तो सैफ अली खान ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी और बाद में उनकी नाक पर मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक टूट गई। इसके बाद एनआरआई कारोबारी ने सैफ और उनके दोस्तों पर उनके ससुर रमन पटेल को मारने का भी आरोप लगाया था।