फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Tamhankar: सुंदर, सुशील मराठी अभिनेत्री सई ताम्हणकर की शानदार बात, हम भारतीय फिल्में बनाते हैं, भाषाएं अलग अलग हैं

Fri, 06 May 2022 11:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मराठी फिल्मों की  मशहूर अदाकारा सई ताम्हणकर हर काम पूरी शिद्दत से करती हैं। सिनेमा हो या वेब सीरीज समर्पण पूरा रहता है। जानवरों से भी उन्हें बहुत प्यार है
विज्ञापन
1 of 5
सई ताम्हणकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मराठी फिल्मों की  मशहूर अदाकारा सई ताम्हणकर हर काम पूरी शिद्दत से करती हैं। सिनेमा हो या वेब सीरीज समर्पण पूरा रहता है। जानवरों से भी उन्हें बहुत प्यार है, तभी तो जब उन्हें पालतू पशुओं पर आधारित वेब सीरीज 'पेट पुराण' (Pet Puran) में इनके साथ खेलने, समय बिताने और अभिनय करने का मौका मिला तो उन्होंने फट से इसे लपक लिया। आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली के बीच पटती नहीं है। साई कहती हैं, ‘यह लोगों का भ्रम है। अगर कुत्ते और बिल्ली को बचपन से ही साथ रखा जाए तो दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। इस शो की शूटिंग के दौरान भी मैंने देखा कि कुत्ते और बिल्ली के बीच कैसे दोस्ती हो गई। शो की शूटिंग के दौरान इस बिल्ली से मुझे इतना लगाव हो गया कि मैंने अब उसे अपने घर में रख लिया है।’
विज्ञापन

2 of 5
सई ताम्हणकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले कर दिया था इंकार 

सई ताम्हणकर कहती हैं, ‘शुरूआत में जानवरों के करीब जाने से डर लगता था, लेकिन शो की शूटिंग के बाद यह डर निकल गया। जब मुझे पहली बार इस शो का ऑफर आया तो मैंने जानवरों के डर के कारण इस शो को तकरीबन मना ही कर दिया था। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने आखिर में अपने फैसले को बदल दिया और शो के साथ जुड़ी।  अगर मैं यह शो नहीं करती तो मुझे निश्चित रूप से इसका पछतावा होता।’

 

विज्ञापन

3 of 5
सई ताम्हणकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पालतू जानवरों से जुड़ाव
‘मैं एक एक्टर के तौर पर अपने किरदार को लेकर काफी नर्वस थी, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि पालतू जानवरों के साथ भावनात्मक स्तर पर कैसे जुड़ते हैं? लेकिन, जैसे ही हमने शो की शूटिंग शुरू की तो मैंने पालतू जानवरों को बच्चों की तरह महसूस किया। उनके पीछे दौड़ना और हमेशा उन्हें अपने साथ रखना, एक शानदार अनुभव था।’

4 of 5
सई ताम्हणकर - फोटो : फाइल फोटो

'इंडिया लॉकडाउन' का अहम हिस्सा 

‘मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' को 6 घटनाओं को साथ में जोड़कर बनाया गया है। इस फिल्म में लॉकडाउन के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। यह फिल्म एक सोशल ड्रामा फिल्म है जिसमें लॉक डाउन के चलते लोगों को हुए कई तरह के भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक तनाव के इर्द गिर्द कहानी का ताना बाना बुना हुआ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सई ताम्हणकर - फोटो : फाइल फोटो

हम सबसे पहले हिन्दुस्तानी

सई ताम्हणकर मराठी और हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड वर्सेस साउथ भाषा विवाद पर वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि इन सब चीजों में किसी को भी नहीं पड़ना चाहिए। सबसे पहले हम हिन्दुस्तानी हैं। हम भारतीय फिल्में बनाते हैं, अलग अलग भाषाओं में क्योंकि देश में अलग अलग भाषाएं बोली जाती हैं। सारी भाषाएं हमारी अपनी ही है।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें