फिल्में समाज का प्रतिबिंब होती हैं। बॉलीवुड अब तक ऐसे कई विषयों पर फिल्म बनाता रहा है जिस पर बात करना बहुत जरूरी है। इन्हीं में से एक विषय है शिक्षा। हिंदी सिनेमा में अब तक शिक्षा पर कई शानदार फिल्में बनाई जा चुकी हैं जिसे समीक्षकों के साथ लोगों ने भी सराहा है। हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं में भी शिक्षा के महत्व को दिखाया गया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो शिक्षा पर आधारित हैं और जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।