फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली फिल्म से ही स्टार बन गई थीं साई पल्लवी, इस वजह से ठुकरा चुकी हैं 2 करोड़ रुपये की डील

Thu, 09 May 2019 03:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साईं पल्लवी
अपनी पहली ही फिल्म 'फिदा' के साथ तेलगु अभिनेत्री साई पल्लवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पल्लवी अपने अलग रोल के लिए जानी जाती हैं। साई की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी हर छोटी से छोटी बात फैंस जानना चाहते हैं। साईं पल्लवी का आज जन्मदिन है। वह 27 साल की हो गई हैं। साई साउथ इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 7
साईं पल्लवी
साई पल्लवी ने जाजिर्या के टिबिलीसी स्टेट मेडिकल विश्वविद्यालय (TSMU) में पढ़ाई की है। साल  2014 में जब वह TSMU में पढ़ाई कर रही थी, तब निर्देशक अल्फोंज पुथरिन ने साई पल्लवी को फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
साईं पल्लवी
इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद उनकी मलयालम फिल्म 'काली' बी बेहद पॉपुलर हुई थी, और साई पल्लवी की एक्टिंग को खूब पसंद भी किया गया था। एक्टर होने के साथ साई एक ट्रेंड डांसर भी हैं।

4 of 7
साईं पल्लवी
साई पल्लवी की खासियत स्क्रीन पर कम मेकअप और अपने चेहरे को जस का तस पेश करना है। इस वजह से साई पल्लवी सिने प्रेमियों में जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय भी हैं। साई पल्लवी 'सिंघम' का किरदार निभाने वाले सुपरस्टार सूर्या के साथ 'एनजीके' में नजर आएंगी। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। साई पल्लवी की 2018 में 'मारी 2' धनुष के साथ आई थी, और इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
साईं पल्लवी
हाल ही में साई को 2 करोड़ का फेयरनेस क्रीम ऐड ऑफर किया गया था लेकिन इस एक्ट्रेस ने गोरेपन से जुड़ी क्रीम का प्रमोशन करने से ही मना कर दिया है। साईं पल्लवी ने सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में अपनी नापसंद को लेकर बात करते हुए कहा था कि वह सुंदर दिखने के लिए कभी भी मेकअप का इस्तेमाल नहीं करतीं। 
विज्ञापन

6 of 7
साई पल्लवी - फोटो : instagram

साई ने कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय के डांस वीडियो देखकर डांस सीखा है। केरल से न होते हुए भी साई को ओणम सेलिब्रेट करना बहुत पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साई पल्लबी - फोटो : instagram
क्या आप जानते हैं कि साई पल्लवी कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थीं। उनके पास डाक्टरी की डिग्री है। अगर अभिनेत्री नहीं बनती तो साई एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें