फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोप में लॉक अप में बंद है ये पॉपुलर एक्टर, पूजा बेदी ने बताया कैसी हो गई है हालत

Thu, 09 May 2019 02:19 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
karan singh oberoi
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है । एफआईआर में लड़की ने बताया कि करण ने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया । लड़की की शिकायत के बाद करण को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है । जबकि करण के दोस्तों और परिवारवालों का कहना है कि लड़की झूठ बोल रही है ।
विज्ञापन

2 of 6
pooja bedi
टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटी करण के सपोर्ट में आए हैं । करण की दोस्त पूजा बेदी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी । जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाएं कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करती हैं । करण के साथ भी ऐसा ही हुआ था । पूजा, करण को 15 साल से जानती हैं । पूजा ने करण को बेगुनाह बताया । 
 
विज्ञापन

3 of 6
karan oberoi
अब पूजा ने एक बार फिर स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात की । इस बार उन्होंने बताया कि पुलिस की कस्टडी में करण की कैसी हालत हो गई है । करण इस समय मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं । वो फिजिकली और मेंटली कमजोर होते जा रहे हैं । पूजा ने कहा कि एक झूठे केस में किसी को फंसाना बेहद गलत है ।

4 of 6
करन ओबरॉय - फोटो : karanoberoi.in
पूजा के मुताबिक, 'पुलिस ने बताया है कि FIR में विरोधाभास है । जो कुछ भी चल रहा है वो बिलकुल साफ है । वो बिना किसी गलती के ही सजा काट रहा है । उसे मिल रहे प्यार से वो काफी खुश है । हम दुआ करते है कि वो जल्द ही बाहर आ जाएगा । बता दें कि कल करण ओबेरॉय को आज यानी 9 को कोर्ट में पेश किया जाना है ।
विज्ञापन

5 of 6
करन ओबरॉय
कोर्ट में पूजा भी करण के साथ मौजूद रहेंगी । करण की बहन वाणि भी उनसे मिलने  लॉकअप पहुंची थीं और वहां वो अपने भाई की हालत देख रोने लगीं । वाणि ने बताया कि उसके लिए ये किसी बुरे सपने की तरह है । करण ने वाणि को उस लड़की के बारे में काफी समय पहले बताया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करन ओबरॉय
करण ने कहा था कि वो लड़की उन्हें बहुत परेशान कर रही है । वाणि ने उस लड़की  जो कि एक ज्योतिषी है, से फोन पर बात भी की थी । लेकिन उस लड़की ने वाणि को गाली देनी शुरू कर दी । इसके बाद वाणि ने अपने भाई के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाए थे जिससे वो सबूत इकट्ठा कर सके ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें