सबा आजाद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सबा आजाद की बात करें तो वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों जिंदगियों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेत्री, सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ रिश्ते में हैं। दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करते और वेकेशन पर जाते स्पॉट किया जाता है। वहीं, काम के मोर्चे पर बात करें तो, सबा को आखिरी बार वेब शो 'हूज योर गाइनैक' में देखा गया था, जिसके लिए वह खूब तारीफें बटोर रही हैं। वह एक नई ओबी-जीवाईएन डॉ. विदुषी कोठारी की भूमिका निभाती हैं, जो अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच अपना समय संतुलित करती है।