रूस और यूक्रेन के बीच के विवाद ने अब युद्ध का रूप ले लिया है। दोनों देशों के बीच घमासान जारी है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक कर दिया है, जिससे स्थिति और ज्यादा भयानक हो गई है। वहीं, इस घमासान के बीच सोशल मीडिया पर भी कई तरह के वीडियोज और मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें इस स्थिति को मजाकिया अंदाज मे दिखाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि रूस और यूक्रेन की परेशानी का समाधान बॉबी देओल के पास है।
दरअसल, बॉबी देओल का ये वीडियो मशहूर ट्विटर पेज बॉबीवुड द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘ये उस जमाने का वीडियो है जब भगवान बॉबी ने अकेले ही रूसी आर्मी को हैंडल कर लिया था।’ बॉबी के इस वीडियो पर बाकी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
